मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स दिन ब दिन बड़ा होता जा रहा है। खास तौर से जब से एमसीयू में मल्टीवर्स का कॉन्सेप्ट आया है तब से इसकी फिल्म और भव्य रूप लेती जा रही हैं। इसका सबसे बढ़िया उदाहरण हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' है। हालांकि, एमसीयू की इस फिल्म को भारत में दर्शकों का ज्यादा प्यार नहीं मिल पाया लेकिन 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरी हुई थी। इन ट्विस्ट एंड टर्न्स के बीच सबसे चौंकाने वाला मोड़ फिल्म के अंत में आता है, जो सभी को हैरान कर देता है। सैम राइमी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के आखिर में, डॉक्टर स्टीफन स्ट्रेंज (बेनेडिक्ट कंबरबैच) अपनी तीसरी आंख खोल देता है। फिल्म के इस सीन ने खूब वाहवाही लूटी और वाहवाही लूटने के साथ ही इसने एमसीयू में एक नए रहस्यमी कैरेक्टर को शामिल कर दिया है। इस बात का खुलासा खुद जानी मानी हॉलीवुड अभिनेत्री चार्लीज थेरॉन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से कर दिया है।
Dr Strange 2 Spoiler: डॉ. स्ट्रेंज को एमसीयू में मिला नया प्यार, मशहूर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर डाला 'स्पॉयलर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन है मिड-क्रेडिट सीन की मिस्ट्री वुमन?
फिल्म में चार्लीज थेरॉन की एंट्री पर लोगों के दिलों-दिमाग में एक हिंट छोड़ दी थी कि कोई नया कैरेक्टर एमसीयू में आने वाला है। लेकिन इतनी सी उपस्थिति से यह समझना आसान नहीं है कि चार्लीज एमसीयू में कौन सा किरदार निभा रही है। थेरॉन की पर्पल और ब्लैक कॉस्टयूम को देखकर प्रशंसक अनुमान लगा रहे थे कि वह क्ली है, एक रहस्यमय महिला जिसने 1964 से मार्वल कॉमिक्स की दुनिया में कदम रखा था। तभी से वह डॉक्टर स्ट्रेंज कॉमिक्स में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। क्ली एक शक्तिशाली जादूगरनी है जो देखने में मानव लगती है, लेकिन वास्तव में वह फाल्टिन जाति की एक सदस्य। फाल्टिन जाति के लोग जादू से पैदा हुए होते हैं और उनमें बहुत शक्ति होती हैं। क्ली डार्क डायमेंशन की रानी भी हैं, जिसकी शक्तियों में टेलीकिनेसिस, माइंड-कंट्रोल, टेलिपोर्टिंग, सुपर-स्ट्रेंथ और ट्रांसम्यूटेशन शामिल हैं। इसके साथ ही वह डोरमम्मू की भतीजी भी है, जिससे साल 2016 में आई फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज' में स्टीफन की भिड़ंत हुई थी।
चार्लीज थेरॉन ने किया पोस्ट
"डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस" की रिलीज के छह दिन बाद थेरॉन लोगों के अंदाजे को बिल्कुल सही साबित कर दिया है। ऑस्कर जीतने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर क्ली के रूप में अपना पहला लुक पोस्ट किया, उनके कैरेक्टर को मार्वल स्टूडियोज की हाल ही में रिलीज फिल्म के मिड-क्रेडिट सीन में पेश किया गया था। उन्होंने अपने पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,"मिलिए क्ली से।"
डॉक्टर स्ट्रेंज से क्ली का क्या संबंध है?
साल 2016 में आई फिल्म में क्रिस्टीन पाल्मर को डॉ स्ट्रेंज के पहले प्यार के रूप में दिखाया गया था। लेकिन इस बार 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' की शुरुआत में क्रिस्टीन को अपने दोस्त चार्ली से शादी करते हुए दिखाया जाता है। इस घटना की वजह से डॉ स्ट्रेंज को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म में दर्द में डूबा हुआ दिखाया गया है लेकिन क्ली की एंट्री से साफ हो गया है कि डॉ स्ट्रेंज के जीवन में फिर से प्यार की शुरुआत होने वाली है। इस बात के संकेत हमें डॉक्टर स्ट्रेंज कॉमिक्स से पहले ही मिल चुके हैं। इन कॉमिक्स में क्ली स्टीफन स्ट्रेंज की सबसे करीबी साथियों में से एक हैं, जो उनकी सहयोगी, शिष्य, पत्नी रही हैं। साल 2021 की कॉमिक में, 'डेथ ऑफ डॉक्टर स्ट्रेंज' वॉल्यूम 1 में, स्ट्रेंज द्वारा धरती को बचाने के लिए अपनी जान देने के बाद क्ली अगामोटो की थर्ड आई की रक्षक बन जाती है। डॉक्टर स्ट्रेंज अपने आखिरी समय में उसे बताता हैं कि वह केवल उसपर ही इस तरह की शक्तिशाली ताकत को छोड़कर जाने का भरोसा करता है। कॉमिक्स के इस पार्ट से हमें साफ संकेत मिलता है कि क्ली कितनी शक्तिशाली होने वाली है।
इस समय हम यह स्पष्ट नहीं कह सकते हैं कि एमसीयू फिल्मों में थेरॉन क्ली का किरदार कॉमिक्स की ही तरह निभाएंगी। लेकिन क्ली की एंट्री यह जरूर बताती है कि वह और कंबरबैच अगली "डॉक्टर स्ट्रेंज" फिल्म में मुख्य आकर्षण रहेंगे।

कमेंट
कमेंट X