निर्देशक सैम रैमी की मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स के लिए बनाई गई नई फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ का सोमवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुआं निकल गया। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के पहले सोमवार को ही मैदान छोड़ने के संकेत दे दिए हैं और अब इसकी हालत दिनोंदिन और खराब होती ही दिख रही है। फिल्म के पिछले ती नसे लगातार गिर रहे कलेक्शन को सोमवार को सबसे बड़ा झटका लगा और ये फिल्म रविवार के मुकाबले सोमवार को एक तिहाई के करीब कमाई पर आकर अटक गई। फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ को एमसीयू के प्रशंसकों ने जिस तेजी से नकारा है उसके चलते इसका कलेक्शन हफ्ते के बाकी दिन अभी और गिरने के आसार दिख रहे हैं।
Dr Strange 2 BO Collection Day 4: डॉ. स्ट्रेंज का पहले ही सोमवार को सरेंडर, बॉक्स ऑफिस पर तिहाई से भी कम कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिज्नी इंडिया ने जारी किए आधिकारिक आंकड़े
फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ को भारत में रिलीज करने वाली कंपनी डिजनी इंडिया ने सोमवार को फिल्म के पहले वीकएंड के आधिकारिक आंकड़े भी जारी किए। इसके हिसाब से फिल्म पहले वीकएंड में सौ करोड़ रुपये का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने से तो चूकी ही फिल्म का नेट कलेक्शन भी पहले वीकएंड पर 80 करोड़ रुपये से नीचे ही रह गया। फिल्म को लेकर दर्शकों में बने क्रेज का ही नतीजा रहा कि फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनी और इसकी ओपनिंग और पहले वीकेंड की कमाई भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में चौथे नंबर पर रही।
कातिल साबित हुआ पहला सोमवार
लेकिन, फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ के लिए रिलीज का चौथा दिन कातिल सोमवार साबित हुआ है। डिज्नी इंडिया के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 28.35 करोड़ रुपये, शनिवार को 25.75 करोड़ रुपये और रविवार क 25.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भारत में सारी भाषाओं के संस्करणो को मिलाकर किया है। फिल्म का नेट कलेक्शन पहले वीकेंड पर 79.50 करोड़ रुपये रहा। आशंका जताई जा रही थी कि एडवांस बुकिंग का खुमार उतरने के बाद फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ का कलेक्शन सोमवार को तेजी से नीचे गिरेगा और हुआ भी वही।
एक तिहाई से नीचे आई कमाई
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ ने सोमवार को भारत में सभी भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर सिर्फ आठ करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसमें अंग्रेजी भाषा का योगदान करीब छह करोड़ रुपये और करीब पौने दो करोड़ रुपये का योगदान हिंदी भाषा के संस्करण ने किया है। फिल्म का सोमवार को हुआ ये कलेक्शन रविवार के कलेक्शन के मुकाबले एक तिहाई से भी कम पर आ गया है और ये फिल्म को भारत में रिलीज करने वाली कंपनी डिज्नी इंडिया के लिए काफी चिंता की बात हो गई है। हिंदी पट्टी में फिल्म का ढंग से प्रचार न करने का खामियाजा भी इसे भुगतना पड़ रहा है।
उतर गया एडवांस बुकिंग का खुमार
फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ में मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स के दो दिग्गज किरदारों डॉक्टर स्ट्रेंज और वांडा मैक्सिमॉफ की कहानी है। इस बार इनके साथ एक नया किरदार अमेरिका शावेज भी एमसीयू में पेश किया गया है। सर्जन से जादूगर बने स्टीफन स्ट्रेंज की कहानी को लोगों ने इसकी पहली सोलो फिल्म से लेकर अब तक काफी पसंद किया है और इसी के चलते फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनस’ की महीने भर पहले खुली एडवांस बुकिंग के दौरान लोगों ने पहले वीकेंड के टिकट भी जमकर बुक कराए।

कमेंट
कमेंट X