फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asghar Farhadi: ईरानी फिल्म निर्देशक की तेहरान सरकार को धमकी, बोले- ऑस्कर में देश का प्रतिनिधित्व नहीं करूंगा

Mon, 22 Nov 2021 11:56 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 22 Nov 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
Iranian director asghr farhadi threatens government to not represent country in oscars
असगर फरहादी - फोटो : सोशल मीडिया

दो बार ऑस्कर जीत चुके ईरानियन फिल्म निर्देशक असगर फरहादी ने तेहरान के अधिकारियों पर जुबानी हमला किया है और पुरस्कार समारोह के अगले संस्करण में ईरान का प्रतिनिधित्व ना करने की धमकी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा कर कई सवाल किए है। असगर ने लिखा, 'मैं उस सरकार से कैसे जुड़ सकता हूं जिसकी चरमपंथी मीडिया ने पिछले सालों में मुझे खत्म करने , हाशिए पर डालने और कलंकित करने की कोशिश की'। असगर ने आखिरी बार फिल्म 'ए हीरो' का निर्देशन किया था जिसमें ईरानियन शहर शिराज के एक कैदी के जीवन की कहानी दिखाई गई थी।



फरहादी की सरकार को धमकी

फरहादी ने कहा कि, 'मैंने राष्ट्र पर सालों से हो रहे तकलीफ पर खुलकर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने जनवरी 2017 और नवंबर 2019 में महिलाओं के खिलाफ क्रूर भेदभाव और सरकार के कोरोना संक्रमण को संभालने की नीति पर इशारा करते हुए यह बात कही'।

Iranian director asghr farhadi threatens government to not represent country in oscars
असगर फरहादी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि, 'अगर ऑस्कर में ईरान द्वारा मेरी फिल्म को पेश करने से लोगों को यह लगता है कि मैं दबा हूं तो मैं यह साफ तौर पर बताना चाहूंगा कि मुझे इस फैसले को खत्म करने में कोई दिक्कत नहीं हैं'।
Iranian director asghr farhadi threatens government to not represent country in oscars
असगर फरहादी - फोटो : सोशल मीडिया
फरहादी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, 'मुझे आपकी बेकार सोच और एटिट्यूड से कभी कम महसूस नही हुआ लेकिन आपने मुझे अब तक जितना सताया है उसे लेकर मैंने अभी तक कुछ नहीं कहा'। पिछले हफ्ते एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए फरहादी ने कहा था कि, 'आपने कई बार हवाई यात्रा के दौरान मेरे पासपोर्ट जब्त कर लिए और मुझसे बार बार पूछताछ की'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Iranian director asghr farhadi threatens government to not represent country in oscars
असगर फरहादी - फोटो : सोशल मीडिया

ईरानी अखबारों ने उनके खुले पत्र पर मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक ने लिखा, 'त्योहारों और विदेशी निवेश में पुरस्कारों ने ईरान की एक उदास और गंदी छवि देने के लिए फरहादी को स्पष्ट रूप से बदल दिया है'।वहीं एक अखबार ने लिखा, 'फरहादी की छवि ना तो उनकी प्रशंसा करने वालों से मिलती है और ना ही ईरान में उनके आलोचकों से और उन्होंने हमेशा सामाजिक-राजनीतिक सवालों पर अपनी स्थिति साफ तौर पर पेश की है'।

विज्ञापन
Iranian director asghr farhadi threatens government to not represent country in oscars
असगर फरहादी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2011 में आई फरहादी की फिल्म 'द सेपरेशन' ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म के रूप में ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब जीते थए। 2017 में उन्होंने अपनी फिल्म द सेल्समैन के लिए दूसरी विदेशी भाषा का ऑस्कर जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed