फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' इस दिसंबर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जैम्स कैमरून की इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है लेकिन इस फिल्म से पहले इसके पहले भाग को एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी पूरी की जा चुकी है। अगले महीने रिलीज होने वाली 'अवतार' को इस बार सिनेमाघरों में देखने का एक्पीरियंस दर्शकों के लिए पिछले बार से बिलकुल अगल होगा।
Avatar: सिनेमाघरों में फिर से धमाल मचाने को तैयार 'अवतार', नया ट्रेलर रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक 2009 की इस ऑस्कर विजेता फिल्म को 23 सिंतबर को 4K हाई डायनेमिक रेंज में सिनेमाघरों रिलीज किया जाएगा। मंगलवार को इस फिल्म का 4K ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। इसके ऑफिशियल ट्रेलर को 20th सेंचुरी स्टूडियोज ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है। कंपनी ने ट्रेलर के साथ कैप्शन में लिखा है, '23 सिंतबर को अवतार बड़े पर्दे पर सीमित समय के लिए वापसी कर रही है। इसका नया ट्रेलर देखें।'
Check out the brand-new poster to celebrate the rerelease of #Avatar, back in theatres September 23. pic.twitter.com/MLogCyBJa6
फिल्म के नए ट्रेलर में एक बात तो साफ है कि इसके फुटेज में काफी सुधार किया गया है। बड़े पर्दे पर फिल्म को दोबारा देखकर लोगों को अलग ही अनुभव होने वाला है। बता दें कि अवतार के बाद से ही 3डी फिल्मों का ट्रेंड शुरू हो गया था। गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया था। फिल्म की पटकथा भी उन्होंने ही लिखी थी। इस फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना, स्टीफन लैंग, मिशेल रोड्रिग्ज और सिगोरनी वीवर जैसे सितारों ने काम किया था।