फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kendall Jenner Birthday: मैगजीन के लिए केंडल जेनर ने कराया था न्यूड फोटोशूट, देखिए अमेरिकी मॉडल की खूबसूरत तस्वीरें

Tue, 03 Nov 2020 09:13 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 03 Nov 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
Kendall Jenner Birthday special know unknown facts about her
केंडल जेनर - फोटो : instagram: kendalljenner

मशहूर अमेरिकी मॉडल केंडल जेनर (Kendall Jenner) अपना जन्मदिन तीन नवंबर को मनाती हैं। उनका जन्म साल 1995 में लॉस एंजिल्स में हुआ था। वह मशहूर मॉडल किम कार्दशियन की छोटी बहन हैं। केंडल जेनर अमेरिका की मशहूर हस्तियों में से एक हैं। उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। केंडल जेनर की गिनती अमेरिका की रनवे मॉडल्स में होती है। 

Kendall Jenner Birthday special know unknown facts about her
केंडल जेनर - फोटो : file photo

केंडल जेनर उस समय काफी सुर्खियों में थीं, जब उन्होंने 'लव' मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। उनके इस फोटोशूट की काफी चर्चा हुई थी। वह किम कार्दशियन की सौतेली बहन हैं और उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि उनकी पहचान कार्दशियन बहनों की वजह से हो। केंडल जेनर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं कि उनकी बहनों की वजह से उन्हें अटेंशन मिले।

Kendall Jenner Birthday special know unknown facts about her
केंडल जेनर - फोटो : instagram: kendalljenner

इतना ही नहीं केंडल जेनर अटेंशन की वजह से कई बार अपनी बहनों को अपने फैशन शो में जाने से भी मना कर चुकी हैं। केंडल जेनर की निजी जिंदगी की बात करें तो वह अपनी बहन काइली जेनर के साथ मिलकर केंडल और काइली नाम के ब्रांड के कपड़े डिजाइन करती हैं। केंडल जेनर अपनी बहन काइली के साथ मिलकर एक एडल्ट उपन्यास भी लिख चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kendall Jenner Birthday special know unknown facts about her
केंडल जेनर - फोटो : file photo

केंडल और काइली के उपन्यास के नाम 'रेबेल्स: सिटी ऑफ इंद्र' है। यह किताब उन्होंने साल 2014 में रिलीज की थी। हालांकि उनकी यह किताब ज्यादा मशहूर नहीं हो पाई थी। केंडल जेनर के कई अफेयर्स की खबरें भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। जब वह हाईस्कूल में थीं तो उनका कई लड़कों के साथ नाम जुड़ा था। केंडल जेनर के अफेयर्स की खबरें फुटबॉलर जूलियन ब्रूक्स और गायक हैरी स्टाइल्स सहित एश्टन इरविन के साथ सुनने को मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
Kendall Jenner Birthday special know unknown facts about her
केंडल जेनर - फोटो : file photo

केंडल जेनर का नाम मशहूर गायक जस्टिन बीबर के साथ भी जुड़ चुका है, लेकिन केंडल और जस्टिन ने हमेशा अपने रिश्ते को केवल दोस्ती का रिश्ता बताया है। केंडल जेनर साल 2007 में शुरू हुए रियलिटी शो 'कीपिंग अप विथ द कार्दशियां' में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2012 में उन्होंने फिल्म 'हवाई फाइव-ओ' के एक एपिसोड में भी देखा गया था। 

पढ़ें: 'ब्लैक विडो' एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन ने कॉलिन जोस्ट से सीक्रेट सेरेमनी में की शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed