सब्सक्राइब करें

सहअभिनेता के यौन उत्पीड़न में फंसे हॉलीवुड एक्टर का फैसला- मैं समलैंगिक हूं अब

amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Wed, 01 Nov 2017 07:48 AM IST
विज्ञापन
kevin spacey sexual harassment want to be homosexual

हॉलीवुड में इन दिनों यौन उत्पीड़न का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ जहां हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वेंस्टाइन का मामला जोरों पर हैं वही अब हॉलीवुड एक्टर और टीवी सीरीज 'हाउस ऑफ कार्ड्स' से मशहूर हुए केविन स्पेसी पर उनके को-एक्टर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं बड़ी बात ये है कि केविन ने इन आरोपों के बाद एक समलैंगिक शख्स के तौर पर आगे का जीवन जीने का फैसला किया है।




 

Trending Videos
kevin spacey sexual harassment want to be homosexual
एक्टर केविन स्पेसी का कहना है कि उन्होंने एंथनी रैप के लैंगिक दुर्व्यवहार के आरोप लगाए जाने के बाद अब समलैंगिक व्यक्ति के रूप में जीवन बिताने का फैसला किया है। रैप ने स्पेसी पर आरोप लगाया है कि रैप जब 14 साल के थे तो स्पेसी ने उन्हें यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kevin spacey sexual harassment want to be homosexual

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में रैप ने कहा था कि 31 साल पहले स्पेसी ने मैनहेट्टन के एक अपार्टमेंट में उनका यौन उत्पीड़न किया था। अपनी लैंगिकता और निजी जीवन को लेकर निजता बनाए रखने वाले स्पेसी ने ट्विटर के जरिए रैप से माफी मांगी और यह घोषणा की कि अब वह अपना जीवन एक समलैंगिक व्यक्ति के रूप में जीना चाहते हैं। 

 

kevin spacey sexual harassment want to be homosexual

स्पेसी ने ट्वीट में लिखा- 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे वह वाकया याद नहीं है, यह 30 साल से ज्यादा समय की बात हो चुकी है लेकिन, जैसा उन्होंने कहा है अगर वैसा व्यवहार मैंने उनके साथ किया था, तो मैं शराब के नशे में किए गए दुर्व्यवहार के लिए तहेदिल से उनसे माफी मांगता हूं और जिस तरह की मनोदशा से आजतक गुजरने के बारे में उन्होंने बताया है, उसका मुझे दुख है।' उन्होंने ये भी लिखा- 'मैंने पुरुषों और महिलाओं दोनों के साथ संबंध बनाए हैं। अब मैंने एक समलैंगिक व्यक्ति के रूप में जीवन जीने का फैसला किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed