{"_id":"59f85c614f1c1bcc538ba0ed","slug":"famous-hollywood-actress-rape-movie-producer-offered-6-crore-to-suppress-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मशहूर प्रॉड्यूसर पर एक्ट्रेस ने लगाया रेप का आरोप, चुप रहने के लिए 6 करोड़ का ऑफर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मशहूर प्रॉड्यूसर पर एक्ट्रेस ने लगाया रेप का आरोप, चुप रहने के लिए 6 करोड़ का ऑफर
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
Updated Tue, 31 Oct 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : Twitter
Link Copied
मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री रोज मैकगोवान ने हॉलीवुड में मूवी मुगल के रूप में मशहूर प्रॉड्यूसर हार्वी वीनस्टीन पर होटल के एक कमरे में बलात्कार करने का आरोप लगाया था। अब अभिनेत्री रोज ने कहा है कि हाल ही में हार्वी की ओर से उन्हें चुप रहने के लिए 6.4 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे। जानिए क्या था पूरा मामला...
Trending Videos
2 of 9
- फोटो : Twitter
अभिनेत्री रोज ने कहा था कि हार्वी ने उनका रेप किया था और अमेजन स्टूडियो से जब उन्होंने शिकायत की थी तो स्टूडियो ने उनका शो ही बंद कर दिया था। आपको बता दें कि सोशल साइट पर वर्ल्ड वाइड #MeToo कैंपेन चर्चा में है। एक के बाद एक महिलाएं यौन उत्पीड़न की घटनाएं शेयर कर रही हैं। इसकी शुरुआत तब हुई थी जब हॉलीवुड के मूवी मुगल हार्वी वीनस्टीन पर दर्जनों महिलाओं ने रेप और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : Twitter
44 साल की रोज के मुताबिक, घटना 1997 की है जो एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुई थी। रोज ने आरोप लगाया था कि अमेजन स्टूडियो के सीईओ ने उनकी शिकायत पर एक्शन नहीं लिया, जबकि वे कहती रहीं कि उनके पास प्रूफ है।
4 of 9
- फोटो : Twitter
खास बात ये है कि रोज ने करीब एक साल पहले ही एक अनाम व्यक्ति द्वारा रेप किए जाने का खुलासा किया था। लेकिन उन्होंने तब वीनस्टीन का नाम नहीं लिया था। अब रोज ने कहा है कि उन्हें चुप रहने के लिए कुछ दिन पहले ही 6.4 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे। एक्ट्रेस ने कहा है कि 'हॉलीवुड के बादशाह' माने जाने वाले शख्स के एक सहयोगी ने इस ऑफर की पेशकश की थी।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : Twitter
रोज ने कहा कि वह और भी अधिक रुपये की डील कर सकती थी। लेकिन उन्होंने हार्वी का पैसा लेने से इनकार कर दिया। एक्ट्रेस ने कुछ वक्त पहले ये भी कहा था कि हार्वी के वकील ने उनसे कुछ दिन पहले संपर्क कर एक और ऑफर दिया था। यह ऑफर था हार्वी के सपोर्ट में बोलने के लिए कि वह अब बदल गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X