फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैलिफोर्निया अग्निकांड में घर खो चुके लोगों को इस अभिनेत्री ने दान किए 2 करोड़

Fri, 23 Nov 2018 06:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 23 Nov 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
kim kardashian and kanye west donates 2 crore to California firefighter
hollywood - फोटो : self
हॉलीवुड अभिनेत्री किम कार्दशियन समेत 1200 लोगों ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में लगी आग के दौरान अपना घर छोड़ा दिया था। वहीं किम किदर्शियन हाल में द एलेन डीजेनेरेस शो में बतौर गेस्ट पहुंची, यह शो उन लोगों के लिए रखा गया था जिन्होंने आगजनी के दौरान अपना घर खो दिया था और लोगों की जान बचाने में उनकी मदद की थी। बता दें आग में लगभग 6500 से ज्यादा घर तबाह हो गए थे। 

 
kim kardashian and kanye west donates 2 crore to California firefighter
bollywood - फोटो : self
इस दौरान किम ने फायर फाइटर्स के हौसलों की जमकर सराहना की। उनका कहना है कि हम सब उन लोगों के बहुत आभारी हैं जिन्होंने आग लगने पर अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की जान बचाई। किम ने इस दौरान आग में अपना घर खो चुके फायर फाइटर्स को घर बनाने के पैसे देने की घोषणां की। उन्होंने फायर फाइटर $ 200,000 देने की घोषणा की। 

इतना ही नहीं शो के दौरान ही किम किदर्शियन ने एक और परिवार को घर बनाने के लिए $ 100,000 की चेक भी दिया। दोनों मिलाकर करीब 2,11,69,500.00 की रकम होती है। किम का कहना  है कि इन लोगों ने अपने परिवार को ही नहीं बल्कि मजबूर पड़ोसियों को भी बचाया है। बता दें कैलिफोर्निया में 20 हजार एकड़ में आग लगी थी। जिसमें पैराडाइड कैलिफ नाम का इलाका जल कर राख हो गया था। जिसमें किम समेत 1200 परिवार अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। 

यह आग इतनी जबरदस्त थी कि इसकी चपेट में आकर 25 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवा दी थी। रिपोर्ट की माने तो कैलिफोर्निया के मालिबु, पैराडाइज, कैलाबासस, और थाउजैंड ओक्स के आसपास का इलाके भी इसकी चपेट में आ गए थे। आग के कारण लेडी गागा, रेम विलसन जैसी हॉलीवुड हस्तियों को अपना घर छोड़ना पड़ा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed