{"_id":"5d0b74f38ebc3e0b893a3655","slug":"marvel-announces-re-release-of-avengers-endgame","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर से रिलीज होने जा रही एवेंजर्स एंडगेम, इस बार फिल्म में दिखेंगी ये खास चीजें","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
फिर से रिलीज होने जा रही एवेंजर्स एंडगेम, इस बार फिल्म में दिखेंगी ये खास चीजें
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 20 Jun 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Avengers Endgame
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत समेत पूरी दुनिया में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने वाली एवेंजर्स सीरीज के तीसरे फेज की आखिरी फिल्म एंवेंजर्स एंडगेम फिर से रिलीज होने जा रही है। इस बार फिल्म में कुछ ऐसे सीन्स भी होंगे जो पिछले संस्करण से हटा दिए गए थे, इनमें से सबसे अहम सीन है एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में दिखने वाला एंड क्रेडिट के बाद का सीन।
Trending Videos
2 of 4
avengers endgame
- फोटो : social media
मार्वेल स्टूडियोज के प्रेसीडेंट कैविन फैगी के दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार एवेंजर्स एंडगेम पूरी दुनिया में 28 जून को फिर से रिलीज होने जा रही है। इस बार फिल्म में कुछ नए सीन्स, एक श्रद्धांजलि सीन और कुछ अतिरिक्त चौंकाने वाले दृश्य भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
avengers endgame
- फोटो : social media
मार्वेल के सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म एक नए मार्केटिंग प्लान के साथ फिर से रिलीज की जा रही है। इसे रिलीज करने का मकसद एवेंजर्स सीरीज के दर्शकों को स्पाइडरमैन – फार फ्रॉम होम के लिए तैयार करना तो है ही, बताया जा रहा है कि ऐसा इस फिल्म को दुनिया में अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनाने के लिए भी किया जा रहा है।
4 of 4
Avengers Endgame
एवेंजर्स एंडगेम ने पूरी दुनिया में अब तक 2.743 अरब डॉलर का कारोबार किया है। अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म जेम्स कैमरॉन की अवतार रही है और इससे एवेंजर्स एंडगेम सिर्फ 45 मिलियन डॉलर ही पीछे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X