साल 2021 और साल 2022 के अकादमी पुरस्कार का आयोजन फरवरी के आखिरी रविवार को होगा।
द अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑर्ट्स ऐंड साइंसेस ऐंड द ब्रॉडकास्टर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है- '2022 ओलंपिक्स की टाइमिंग, सुपर बोल और नेशनल हॉलिडेज की वजह से 2021 और 2022 में तारीखों को फरवरी के आखिरी रविवार को रखना पड़ा।'
अगले साल 92वां ऑस्कर 9 फरवरी को होना था लेकिन इन स्पोर्ट्स इवेंट्स के कारण अब यह महीने के आखिरी रविवार यानि 28 फरवरी 2021 और 27 फरवरी 2022 को होगा।
बता दें, एनुअल अकादमी पुस्कार का एक चैनल पर लाइव प्रसारण दुनियाभर के 225 से ज्यादा देशों में होता है।
बात करें इस साल के अकादमी पुस्कार की तो रामी मालेक को फिल्म बोहीमियन रैप्सडी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड ब्रिटिश अभिनेत्री ओलिविया कोलमैन को 'द फेवरेट' फिल्म के लिए मिला। मेक्सिकन फिल्म रोमा के लिए अल्फॉन्सो क्वारोन ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता। 'रोमा' को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर मिला।
91वां ऑस्कर पुरस्कार समारोह 1989 के बाद पहला ऐसा समारोह था जब इसे किसी ने भी होस्ट नहीं किया।

कमेंट
कमेंट X