{"_id":"5cfd0ce3bdec22075e0784b6","slug":"thor-mib-chris-hemsworth-revealed-the-reson-behind-her-daughter-named-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें क्यों 'थॉर' ने अपनी बेटी का नाम रखा 'इंडिया', क्रिस हेम्सवर्थ ने किया खुलासा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जानें क्यों 'थॉर' ने अपनी बेटी का नाम रखा 'इंडिया', क्रिस हेम्सवर्थ ने किया खुलासा
थॉर' के किरदार से फेम पाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ अब 'मैन इन ब्लैक' की अगली फिल्म में नजर आएंगे। बता दें कि 'मैन इन ब्लैक- इंटरनेशनल' 14 जून को रिलीज होगी। हालांकि हाल ही में क्रिस सिर्फ अपनी फिल्म नहीं बल्कि एक और वजह से सुर्खियों में हैं और वो वजह है उनकी बेटी का नाम।
2 of 6
क्रिस हेम्सवर्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल क्रिस की बेटी का नाम इंडिया है। ऐसे में अपनी बेटी के नाम के चलते क्रिस सुर्खियों में हैं। क्रिस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी बेटी का नाम इंडिया रखने की वजह का खुलासा किया है।
3 of 6
क्रिस हेम्सवर्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान क्रिस ने बेटी का नाम इंडिया रखने का कारण अपनी पत्नी एल्सा पातकी को बताया है। इंटरव्यू में क्रिस ने कहा- मेरी पत्नी ने काफी समय तक भारत में वक्त गुजारा है और यही वजह है कि मैंने बेटी का नाम इंडिया में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
क्रिस हेम्सवर्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में क्रिस ने इंडिया के बारे में आगे बताया कि न सिर्फ उनकी पत्नी बल्कि उन्हें खुद भी भारत काफी पसंद है। उन्होंने बताया कि यहां शूट करने का अनुभव थोड़ा सा डरावना लेकिन बेहद मजेदार था। क्रिस ने कहा कि उन्हें शूट के दौरान रॉकस्टार जैसा फील हुआ था।
विज्ञापन
5 of 6
chris hemsworth
- फोटो : social media
बता दें कि पिछले साल वह नेटफ्लिक्स का प्रोजेक्ट ढाका की शूटिंग के लिए भारत आए थे। उन्होंने अहमदाबाद और मुंबई में शूटिंग की थी। क्रिस ने कहा कि हर बार डायरेक्टर के कट कहने के बाद फैंस पूरे जोर शोर से उनके लिए चीयर करते थे जो उन्हें काफी पसंद आया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।