मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड रेजिंग इवेंट है 'मेट गाला', जो हर साल न्यूयॉर्क में होता है। हालांकि, साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते ये इवेंट नहीं हो पाया था, लेकिन इस साल इस इवेंट को आयोजित किया गया है। मेट गाला में सेलेब्स के अलग ड्रेस स्टाइल को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। न्यूयॉर्क में मेट गाला 2021 का आयोजन बहुत ही शानदार रूप से हुआ है। इस खास मौके पर हॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। मेट गाला के पिंक कार्पेट पर इन अभिनेत्रियों ने अपने अजीबो-गरीब फैशन स्टाइल से दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। मेट गाला 2021 इवेंट में जस्टिन बीबर पत्नी के साथ पहुंचे वहीं किम कुछ ऐसा पहनकर आईं कि सभी हैरान रह गए। हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने मेट गाला में अपने लुक्स से लोगों अपनी ओर आकर्षित किया।
Met Gala 2021: रेड कारपेट पर दिखा सेलेब्स का जबरदस्त फैशन, सिर से पैर तक की ड्रेस पहनकर ट्रोल हुईं किम कार्दशियन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X