हॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता माइकल डगलस किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने अपनी शानदार स्किल्स से देश और दुनिया के लोगों के दिलों में खास जगह बन रखी है। इतना ही नहीं माइकल डगलस ने अपनी प्रतिभा के दम पर ऑस्कर से लेकर एमी और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जैसे कई पुरस्कार अपने नाम कर रखे हैं। अभिनेता के पुरस्कारों की लिस्ट लंबी होने जा रही है क्योंकि हाल ही में एलान किया गया है कि माइकल डगलस को 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से नवाजा जाएगा। इस पुरस्कार को पाकर माइकल डगलस बेहद खुश हैं और अभिनेता ने अपनी खुशी जाहिर की है।
Michael Douglas: सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं माइकल डगलस, जाहिर की खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड आइकन माइकल डगलस को सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवार्ड मिलने की घोषणा के एक दिन बाद, अभिनेता ने इस पुरस्कार को मिलने की घोषणा पर अब अपनी खुशी साझा की है। ट्विटर पर समाचार एजेंसी एएनआई के एक वीडियो में, अभिनेता ने नवंबर में आईएफएफआई (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) गोवा 2023 में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने पर खुशी को साझा किया।
बीते दिन, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया एक्स पर घोषणा की थी कि हॉलीवुड के अनुभवी स्टार माइकल डगलस को आईएफएफआई गोवा 2023 में (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) में प्रतिष्ठित सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि महान हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता माइकल डगलस को 54वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में प्रतिष्ठित सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।'
सम्मान प्राप्त करने से उत्साहित अभिनेता ने अपनी खुशी साझा की और कहा, 'मुझे 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में सत्यजीत रे एक्सीलेंस फिल्म लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसलिए कैथी और मैं वहां आने वाले हैं... नवंबर में आपसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं। आप सभी का दिन शानदार हो।'
#WATCH | Veteran Hollywood Actor and Producer Michael Douglas says, "... I have been honoured to receive the Satyajit Ray Excellence in Film Lifetime Achievement Award at the (54th) International Film Festival Goa. So Cathy and I are going to be coming there... Looking forward to… pic.twitter.com/sPkBmmdJ0K