सब्सक्राइब करें

Chris Rock: विल स्मिथ के थप्पड़ से चमकी क्रिस रॉक की किस्मत! 31 हजार का हुआ 3500 वाला टिकट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 30 Mar 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
Oscar 2022 after fight with will smith Chris rock comedy tour ticket price hike
क्रिस रॉक - फोटो : अमर उजाला

ऑस्कर 2022 अवॉर्ड सेरेमनी क्रिस रॉक और विल स्मिथ के विवाद की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। क्रिस रॉक इस इवेंट को होस्ट कर रहे थे और उन्होंने अभिनेता विल स्मिथ की पत्नी का मजाक उड़ाया था, जिस वजह से विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। इस विवाद ने जहां दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी हैं तो दूसरी तरफ इस हंगामे के बाद क्रिस रॉक की किस्मत भी चमक गई है। एक तरफ आज हर कोई उनके बारे में गूगल पर जानकारी इकट्ठा कर रहा है तो साथ ही स्टैंड अप शोज में भी उन्हें फायदा मिला है।


 

Trending Videos
Oscar 2022 after fight with will smith Chris rock comedy tour ticket price hike
क्रिस रॉक - फोटो : सोशल मीडिया

विल स्मिथ के थप्पड़ कांड के बाद क्रिस रॉक अब दुनिया भर में छा गए हैं। उन्हें पॉपुलैरिटी तो मिली है लेकिन साथ ही अब उनके कॉमेडी टूर को भी फायदा मिलता दिख रहा है। खबर है कि क्रिस रॉक के अपकमिंग स्टैंड अप शोज की डिमांड बढ़ गई है। इतना ही नहीं, शोज की टिकट के दाम में भी भारी उछाल आया है। टिकपिक ने एक ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है, 'हमने क्रिस रॉक के शोज के टिकट्स कल रात जितने सेल किए हैं उतने पूरे महीने में नहीं किए।'   

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar 2022 after fight with will smith Chris rock comedy tour ticket price hike
क्रिस रॉक - फोटो : इंस्टाग्राम

कितने बढ़े टिकट के दाम?
जानकारी के मुताबिक, 18 मार्च को क्रिस रॉक ने एक शो किया था, जिसकी सबसे सस्ती टिकट की कीमत 46 डॉलर (3500 रुपये) थी। लेकिन अब क्रिस के एक शो की टिकट की कीमत 411 डॉलर (31, 274 रुपये) हो गई है। क्रिस रॉक के शो की टिकट की कीमत काफी तेजी से बढ़ी है, जो हर किसी को हैरान करने के लिए काफी है।

Oscar 2022 after fight with will smith Chris rock comedy tour ticket price hike
क्रिस रॉक - फोटो : सोशल मीडिया

30 शहरों में करेंगे टूर
वैराइटी के मुताबिक, क्रिस रॉक 30 मार्च और 1 अप्रैल को बोस्टन के विलबर थिएटर में शो करेंगे। यहां पर उनके छह शो होंगे। इसके बाद क्रिस रॉक का 2 अप्रैल से 'ईगो डेथ वर्ल्ड टूर' शुरू हो जाएगा। क्रिस 30 शहरों का टूर करेंगे। इस टूर के लिए उनकी 38 डेट्स को पहले ही तय कर दिया गया है। वह न्यूयॉर्क, लॉस वेगास, टोरंटो, शिकागो जैसी कई जगह पर परफॉर्म करेंगे। खास बात ये है क्रिस रॉक का ये टूर लॉस एंजेलिस के डाल्बी थिएटर में 17 नवंबर को खत्म होगा। ये वहीं जगह पर जहां पर क्रिस रॉक और विल स्मिथ के बीच थप्पड़ कांड हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed