{"_id":"62330fb770a4590ebb441406","slug":"poland-s-karolina-bielawska-won-miss-world-2021-sri-saini-was-the-first-runner-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Miss World 2021: कैरोलिना बिलावस्का ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, इस सवाल का जवाब देकर खिताब किया अपने नाम","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Miss World 2021: कैरोलिना बिलावस्का ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, इस सवाल का जवाब देकर खिताब किया अपने नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Thu, 17 Mar 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
कैरोलिना बिलावस्का
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जमैका की टोनी-एन सिंह ने उन्हें ताज पहनाया। प्यूर्टो रिको के सेंट जुआन में आयोजित इस प्रतियोगिता में अमेरिका की श्री सैनी पहली रनरअप रहीं। वहीं अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट की ओलिविया येस तीसरे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में वाराणसी की मनसा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन वह फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकीं। हालांकि वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में जरूर कामयाब रहीं। यह कार्यक्रम पहले दिसंबर 2021 में होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
2 of 3
कैरोलिना बिलावस्का
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सवाल का जवाब देकर बनीं मिस वर्ल्ड
इवेंट के दौरान कैरोलिना बिलावस्का से एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसका जवाब देकर उन्होंने यह प्रतियोगिता जीत ली। उनसे पूछा गया, "अभी तक की खोजी गई सबसे महत्वपूर्ण खोज क्या है?" इसके बाद उन्होंने जो जवाब दिया उसने वहां मौजूद सभी लोगों के दिलों को जीत लिया। उन्होंने कहा, 'हम सभी के पास कई ऐसे अनुभव हैं जिससे हम अपने बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं। दूसरों के जीवन को समृद्ध करने के लिए हमें इतना कम खर्च होता है। उन्होंने कहा कि अगर आप कुछ नया खोजना चाहते हैं तो हमें अधिक सहानुभूति, करुणा, कृतज्ञता में समृद्ध होना सीखना चाहिए। कैरोलिना के इस जवाब से सभी जज काफी इंप्रेस हुए। बाद में उनका यही जवाब ही उनकी जीत का कारण बना।
3 of 3
कैरोलिना बिलावस्का
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं कैरोलिना बिलावस्का
मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक कैरोलिना बिलावस्का समाज सेवा का काम करती हैं। उनके प्रोजेक्ट का नाम जुपा ना पिएट्रीनी है। इस प्रोजेक्ट के जरिए वह बेघर लोगों की मदद करती हैं। उनके इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य गरीबों तक खाना, कपड़े और जरूरी चीजें पहुंचाना है। इस प्रोजेक्ट से वह समाज में फैली बुराइयों को दूर करना चाहती हैं। उनकी एजुकेशन की बात करें तो वह फिलहाल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री के लिए पढ़ाई कर रही हैं। इसके बाद उनका पीएचडी करने का इरादा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।