{"_id":"675674a302a36fa80e09dc89","slug":"ranbir-kapoor-olivia-wilde-spotted-together-in-red-sea-international-film-festival-2024-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RSIFF: हॉलीवुड की इस खूबसूरत अभिनेत्री के साथ नजर आए रणबीर, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
RSIFF: हॉलीवुड की इस खूबसूरत अभिनेत्री के साथ नजर आए रणबीर, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:12 AM IST
सार
रणबीर कपूर ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान उनके स्टाइलिश अंदाज और ओलिविया वाइल्ड के साथ उनकी मुलाकात ने खूब सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन
1 of 5
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे। यहां उन्होंने अपने आकर्षक अंदाज से सबका ध्यान खींचा। इस इवेंट में रणबीर ने अकेले ही रेड कार्पेट पर कदम रखा, लेकिन वहां उनकी मुलाकात हॉलीवुड अभिनेत्री और निर्देशक ओलिविया वाइल्ड से हो गई।
2 of 5
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
- फोटो : एक्स
कार्यक्रम में दिखा रणबीर का स्टाइलिश अंदाज
रणबीर ने इस कार्यक्रम के लिए चमकता हुआ लाल एथनिक सूट और स्टाइलिश चश्मा पहना था। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद उन्हें फैंस से मिलते हुए और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा गया। रणबीर अपने फैंस के लिए ऑटोग्राफ भी देते दिखे।
3 of 5
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
- फोटो : एक्स
दोनों सितारों ने साथ खिचाईं फोटोज
जब रणबीर प्रेस के लिए फोटो खिंचाने के लिए खड़े थे, तभी ओलिविया वाइल्ड ने उनसे मुलाकात की। ओलिविया सफेद ऑफ-शोल्डर गाउन और गोल्ड ब्रेसलेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों ने कुछ समय एक-दूसरे से बातचीत की और फिर रेड कार्पेट पर साथ चलकर पोज दिए। इस दौरान दोनों सितारे एक-दूसरे के करीब खड़े होकर मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
- फोटो : एक्स
फेस्टिवल के आधिकारिक पेज पर रणबीर कपूर की तारीफ
रणबीर कपूर इस फेस्टिवल में भाग लेने वाले चुनिंदा भारतीय कलाकारों में से एक थे। फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक पेज पर रणबीर के बारे में लिखा गया, "रणबीर कपूर अपनी बहुमुखी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी है।" कार्यक्रम में रणबीर ने अपने आगामी प्रोजेक्ट पर भी खुलकर बात की।
विज्ञापन
5 of 5
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
- फोटो : एक्स
ओलिया ने दिया बड़ा बयान
वहीं, ओलिविया वाइल्ड ने भी अपनी फिल्मों 'आई वांट योर सेक्स' और 'क्ले बॉडीज' के बारे में चर्चा की। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक महिला के रूप में अपने अनुभवों पर भी बात की और कहा, "मैं बोरिंग बनने से ज्यादा कंट्रोवर्शियल होना पसंद करती हूं।" इस साल का यह फेस्टिवल शानदार फिल्मों, पैनल डिस्कशन और विशेष आयोजनों से भरा हुआ है।
ITA Award 2024: 24वें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स का हुआ आगाज, बॉलीवुड-टीवी-भोजपुरी सितारों का जलवा बरकरार संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।