{"_id":"6235b4d253ea0c672b5e2808","slug":"russia-ukraine-war-ukrainian-ballet-dancer-artyom-datsishin-dies-three-weeks-after-getting-injured-in-russian-shellings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: रूस की गोलीबारी में यूक्रेन के बैले डांसर की मौत, तीन हफ्तों से थे घायल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Russia Ukraine War: रूस की गोलीबारी में यूक्रेन के बैले डांसर की मौत, तीन हफ्तों से थे घायल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 19 Mar 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Artyom Datsishin
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूक्रेन और रूस के बीच की जारी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बीते काफी दिनों से रूस यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में बमबारी कर रहा है, जिससे कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। वहीं, अब यूक्रेन के बैले डांसर अर्टिओम दत्शिन की मौत हो गई। अर्टिओम दत्शिन का गुरुवार को निधन हो गया। वह 43 वर्ष के थे। बीते दिनों, वह रूसी गोलीबारी में घायल हो गए थे और अब उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
Trending Videos
2 of 4
Artyom Datsishin
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, लगभग तीन हफ्ते पहले अर्टिओम दत्शिन गोली लगने की वजह से घायल हो गए थे। इस दौरान उन्हें गंभीर घाव आए थे। समाचार पोर्टल पीपल की तरफ से ये जानकारी सामने आई है। वहीं, अर्टिओम दत्शिन का शुक्रवार को कीव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अर्टिओम दत्शिन यूक्रेन के नेशनल ओपेरा के प्रमुख डांसर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
ओक्साना श्वेत्स
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्टिओम दत्शिन से कुछ दिनों पहले ही यूक्रेनी अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स का कीव में एक रूसी हमले के दौरान निधन हो गया था। हालांकि 67 वर्षीय अभिनेत्री की मृत्यु की पुष्टि नहीं हो पाई थी। इसके बाद यंग थिएटर कम्युनिटी ने सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की थी। ओक्साना ने लंबे समय तक यंग थिएटर कम्युनिटी के साथ काम किया था, वह इसकी सदस्य भी थीं।
4 of 4
रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से तबाह हुए एक घर।
- फोटो : Social Media
24 फरवरी 2022 को रूस और यूक्रेन के बीच की जंग शुरू हुई थी। रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला करना शुरू कर दिया था और अब तक दोनों के बीच की जंग जारी है। दोनों देशों के बीच की इस जंग को चलते हुए लगभग 22 दिन हो गए हैं और इसमें बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के कार्यालय के अनुसार, संघर्ष की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में लगभग 600 नागरिक मारे गए हैं और एक हजार से अधिक घायल हुए हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, यूक्रेन के अंदर लगभग 65 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X