{"_id":"5de0d8408ebc3e54b4104945","slug":"scarlett-johansson-black-widow-film-to-release-in-india-before-us","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मार्वल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, अमेरिका से भी एक दिन पहले भारत में रिलीज होगी 'ब्लैक विडो'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मार्वल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, अमेरिका से भी एक दिन पहले भारत में रिलीज होगी 'ब्लैक विडो'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
फिल्म 'ब्लैक विडो'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मार्वल स्टूडियो की फिल्मों जैसी खुमारी विश्व सिनेमा के इतिहास में किसी दूसरी फिल्म को नसीब नहीं हुई है। खास तौर पर भारत में मार्वल की फिल्मों को जैसी प्रतिक्रिया मिली है उसकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की। भारतीय सिनेमाघरों में इन फिल्मों के क्रेज के मद्देनजर अब भारतीय बॉक्स ऑफिस को खासी तवज्जो दी जाने लगी है। इसी के चलते अब मार्वल की अपकमिंग फिल्म 'ब्लैक विडो' को अमेरिका से भी एक दिन पहले 30 अप्रैल को भारत में रिलीज करने का फैसला किया गया है।
2 of 3
Black Widow
- फोटो : social media
भारत में यह फिल्म छह भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, और कन्नड में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की घोषणा इस साल 'एवेंजर्स एंडगेम' के बाद की गई थी। हालांकि पहले यह फिल्म 1 मई 2020 में रिलीज होनी थी लेकिन अब यह भारत में 30 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में एजेंट नताशा रोमानऑफ की शुरुआती कहानी दिखाई जाएगी। भारतीय दर्शकों को उनका किरदार काफी भाता है।
3 of 3
Black Widow
- फोटो : social media
गौरतलब है कि आयरन मैन, कैप्टन अमेरिका, थोर, हल्क, ब्लैक पैंथर, डॉक्टर स्ट्रेंज और कैप्टन मार्वल लोगों के पंसदीदा सुपरहीरोज हैं। वहीं ब्लैक विडो भी एक ऐसा किरदार है जो मार्वल की फिल्मों का बहुत बड़ा हिस्सा रहा है। खास तौर पर भारत में इसे खूब पसंद किया जाता है। अक्सर भारतीय अभिनेत्रियां ब्लैक विडो जैसा सुपरहीरो किरदार निभाने की मंशा भी जाहिर कर चुकी हैं। अब तक की फिल्मों में वह एक तेज-तर्रार जासूस और जांबाज योद्धा के रूप में नजर आई हैं हालांकि उसके बीते कल से दर्शक अभी तक अंजान हैं। फिल्मों में नताशा के बीते जमाने की कुछ झलकियां तो जरूर देखने को मिली हैं लेकिन विस्तार में कहानी सामने नहीं आई है। फिल्म 'ब्लैक विडो' में एजेंट नताशा की उसी अनछुई कहानी को दिखाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।