सब्सक्राइब करें

शकीरा की टैक्स चोरी से लेकर 'ब्लैक पैंथर' के नंबर 1 बनने तक, हॉलीवुड की इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 19 Dec 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Shakira To Black Panther These Are Top 5 News In This Week
Black Panther - फोटो : file photo
118 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में फंसी मशहूर सिंगर शकीरा

कोलंबिया की मशहूर सिंगर, डांसर और परफॉर्मर शकीरा को कौन नहीं जानता। अपने गानों की वजह से चर्चा में रहने वाली शकीरा इस बार टैक्स चोरी के आरोप से घिर गई हैं। स्पेन के अभियोजकों ने कोलंबियाई गायिका शकीरा पर €14.5 मिलियन (₹118 करोड़) की टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया है। 2015 में बहामस से बार्सिलोना (स्पेन) आकर बसीं शकीरा पर आरोप है कि वह 2012-2014 के दौरान भी स्पेन में ही रहती थीं। बकौल अभियोजक, उन्हें इस अवधि के दौरान हुई कमाई पर टैक्स भी स्पेन में ही देना चाहिए।
Trending Videos
Shakira To Black Panther These Are Top 5 News In This Week
Jake Gyllenhaal - फोटो : social media
जल्द बनेगा द गिल्टी का रीमेक, जेक गिलेनहाल होंगे मुख्य भूमिका में
डेनमार्क भाषी फिल्म द गिल्टी का जल्द ही रीमेक बनने वाला है। इस फिल्म में हॉलीवुड कलाकार जेक गिलेनहाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो द गिल्टी के रीमेक को रिवा मार्कर प्रोड्यूस कर रही हैं। बता दें कि द गिल्टी को इस साल ऑस्कर की विदेशी भाषी फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इसकी कहानी एक पुलिस ऑफिसर पर आधारित है, जिसे पुलिस कंट्रोल रूम में बैठ एक किडनैप महिला का फोन आता है और वह कंट्रोल रूम में बैठकर महिला को बचाने की योजना बनाता है। इस फिल्म को इसी साल सनडांस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड सिनेमा ऑडियन्स का खिताब मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shakira To Black Panther These Are Top 5 News In This Week
john cena - फोटो : file photo
कैप्टन अमेरिका बनने के लिए जॉन सीना ने जाहिर की इच्छा
WWE के रेसलर और हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना ने हाल ही में सुपरहीरो कैप्टन अमेरिका का किरदार करने की इच्छा जताई है। उन्होंने फिल्म एवेंजर्स की अगली सीरीज को लेकर अपनी भावनाएं वयक्त की है। जॉन सीना का कहना था कि मैं कैप्टन अमेरिका की भूमिका को बहुत अच्छे से निभा सकता हूं...मुझे लगता है कि मैं अच्छा कैप्टन अमेरिका बनूंगा...। पता हो कि एवेंजर्स और कैप्टन अमेरिका मूवी से फेमस हुए क्रिस इवान ने इस तरह की फिल्मों को अलविदा कह दिया है। क्रिस इवान अब इन फिल्मों का हिस्सा नहीं रहे हैं। 
Shakira To Black Panther These Are Top 5 News In This Week
Eliza Dushku - फोटो : file photo
यौन उत्पीड़न का निपटारा करने के लिए एलिजा डुश्कू ने वसूले 9.5 मिलियन डॉलर
अभिनेत्री एलिजा डुश्कू को यूएस टेलिविजन नेटवर्क सीवीएस ने 9.5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया है। एलिजा डुश्कू ने प्राइम टाइम ड्रामा 'बुल' के लीड एक्टर माइकल पर शो के दौरान उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने कहा था- शो के दौरान माइकल ने उनपर कई अश्लील जोक्स बनाए जो कि सीधे तौर पर उनके शरीर से जुड़े हुए थे। इसके बाद एलिजा डुश्कू ने प्रोडक्शन टीम से बात करने से पहले एक्टर से इस मामले में बात की थी लेकिन कोई बदलाव नहीं होता देख उन्होंने शिकायत की। सीबीएस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद, 37 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने अनुबंध की पूरी अवधि पूरी की जिसके बाद उन्हें भुगतान की राशि दी गई है।
 
विज्ञापन
Shakira To Black Panther These Are Top 5 News In This Week
Black Panther - फोटो : file photo
सारी फिल्मों को पछाड़ 'ब्लैक पैंथर' बनी साल की नंबर एक फिल्म, इंटरनेट पर सबसे ज्यादा हुई सर्च
साल 2018 खत्म होते ही गूगल ने अपनी सर्च लिस्ट जारी की है। इस सर्च लिस्ट में पूरे साल कौन से एक्टर-एक्ट्रेस, गाने और फिल्म को सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च किया गया इसका डाटा है। हॉलीवुड फिल्मों में इस साल सबसे ज्यादा मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'ब्लैक पैंथर' को सर्च किया गया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म को इंटरनेट पर सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया है। 'ब्लैक पैंथर' का निर्देशन रयान कूलर ने किया है। इस फिल्म में विंस्टन ड्यूक मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दें कि विंस्टन ड्यूक ने डिज्नी के मार्वेल यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म 'ब्लैक पैंथर' में  M'Baku का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके डरावने किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए अरबों रुपए की कमाई की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed