फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elon Musk: एलन मस्क ने की ‘द रिंग्स ऑफ पॉवर’ की आलोचना, सभी पुरुष किरदारों को बताया डरपोक और मूर्ख

Tue, 06 Sep 2022 10:27 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 06 Sep 2022 10:27 PM IST
सार

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर’ की आलोचना करते हुए एक ट्वीट किया है। 

विज्ञापन
Tesla CEO Elon Musk criticizes Amazon Prime The Rings Of Power Series, said every male character is coward
एलन मस्क, ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर’ - फोटो : सोशल मीडिया

‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर’ सीरीज का दुनिया भर के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। वहीं, सीरीज के दो एपिसोड अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर रहे है। अब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर’ की आलोचना करते हुए एक ट्वीट किया है। एलन मस्क का कहना है कि ये देखने के बाद दिवंगत लेखक जे.आर.आर. टॉल्किन भी निराश हो गए होंगे।

Tesla CEO Elon Musk criticizes Amazon Prime The Rings Of Power Series, said every male character is coward
एलन मस्क - फोटो : Social media

एलन मस्क ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जे.जे.आर टॉल्किन के उपन्यास पर आधारित इस सीरीज को लेकर ट्वीट किए है। उन्होंने लिखा, अब तक का हर पुरुष किरदार डरपोक या मूर्ख था। सिर्फ गैलाड्रियल बहादुर, स्मार्ट और अच्छी है। बता दें कि गैलाड्रियल का किरदार वेल्श अभिनेत्री मोर्फीड क्लार्क ने निभाया है। गैलाड्रियल एक योद्धा है, जो 'द हॉबिट' और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की घटनाओं से हजारों साल पहले की इस सीरीज में मुख्य भूमिका में है।

Tesla CEO Elon Musk criticizes Amazon Prime The Rings Of Power Series, said every male character is coward
‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह ध्यान देने योग्य है कि एलन मस्क का अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के साथ लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। दुनिया के दो सबसे अमीर लोगों के बीच दुश्मनी ने टेस्ला के सीईओ को बेजोस और उनकी कंपनियों के खिलाफ आदतन ट्रोल करते देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tesla CEO Elon Musk criticizes Amazon Prime The Rings Of Power Series, said every male character is coward
‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेन यिप, जे ए बायोना और शॉरलेट ब्रांडस्ट्रॉम द्वारा निर्देशित ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर’ अमेजन के लिए अभी तक की सबसे बड़ी सफलता रही है। सीरीज के पहले दो एपिसोड 25 मिलियन व्यूज पार कर चुके हैं, जो अभी तक का सबसे बड़ा नंबर है। बता दें कि आठ एपिसोड की इस सीरीज का पहला सीजन 14 अक्टूबर तक चलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed