एनिमेटेड फिल्मों में दर्शकों के दिलों को छूने की अटूट क्षमता होती है। इनसे कुछ ही मिनटों में प्रशंसक मुस्कुराने और हंसने से लेकर रोने तक लग सकते हैं। इन फिल्मों में वास्तव में दर्शकों को भावनात्मक रूप से आकर्षित करने का एक खास तरीका होता है, चाहे वह व्यक्ति किसी भी उम्र का ही क्यों न हो। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एनिमेटेड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बिलियन डॉलर्स में कमाई की है। आइए जानते हैं...
Animated Movies: इन एनिमेटेड फिल्मों ने दुनियाभर में मचाया धमाल, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहले नंबर पर फ्रोजन 2 है। इस फिल्म को दर्शकों ने पूरी दुनिया में खूब पसंद किया । यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने में कामयाब रही। साल 2019 में आई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1.453 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। यह अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म है। फिलहाल लोगों को इसके तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है।
सबसे लोकप्रिय वीडियो गेम चरित्र पर आधारित इस फिल्म सुपर मारियो ब्रदर्स को दुनियाभर में खूब प्यार मिला। फिल्म में मारियो अपने भाई को बचाने के लिए मशरूम साम्राज्य की यात्रा करता है और बोसेर, कूपा राजा के खिलाफ राजकुमारी पीच से जुड़ता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफल रही। यह साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 1.355 बिलियन डॉलर की कमाई की थी।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर फ्रोजन है। फिल्म को बच्चों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बिलियन में कमाई करने में सफल रही थी। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में हर वर्ग के लोगों से भरपूर प्यार मिला था। टिकट खिड़की पर फिल्म की कुल कमाई 1.284 बिलियन डॉलर की की थी।
पांच लोगों के सुपरहीरो परिवार को पहली बार 2004 में द द इन्क्रेडिबल्स 2 की रिलीज के साथ पेश किया गया था। 2018 में आई इसके सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यह फिल्म 1.242 बिलियन डॉलर की धांसू कमाई करने में कामयाब रही थी।