मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने शुक्रवार की सुस्ती के बाद शनिवार को फिर उछाल मारी। रिलीज के पहले दिन देश में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में ओपनिंग के मामले में पांचवें नंबर पर रही फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ का कलेक्शन शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को करीब 36 फीसदी ज्यादा रहा और इसके रविवार को अभी और बढ़ने की उम्मीद दिख रही है। फिल्म के रविवार के सुबह के शोज की कमाई से ही 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने रिलीज के पहले तीन दिन में ही 13 करोड़ रुपये की कमाई करके हिंदी फिल्म निर्माताओँ को भी चौंका दिया है।
Thor 4 Day 3 BO Collection: थॉर 4 ने तीन दिन मे हिंदी में कमाए 13 करोड़, पार किया 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा
मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने शुक्रवार की सुस्ती के बाद शनिवार को फिर उछाल मारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट खिड़की पर शानदार ओपनिंग
फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ अमेरिका से एक दिन पहले भारत में 7 जुलाई को रिलीज हुई और रिलीज के पहले दिन ही इसने 18.60 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करके हॉलीवुड की टॉप ओपनिंग फिल्म्स में पांचवें स्थान पर कब्जा जमा लिया। फिल्म ने पहले दिन अंग्रेजी में 11.75 करोड़ रुपये, हिंदी में 5.5 करोड़ रुपये, तमिल में 60 लाख रुपये और तेलुगू में 75 लाख रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 11.55 करोड़ रुपये रहा और इस दिन फिल्म ने अंग्रेजी में आठ करोड़ रुपये, हिंदी में तीन करोड़ रुपये, तमिल में 25 लाख रुपये और तेलुगू में 30 लाख रुपये की कमाई की।
शनिवार को 40 फीसदी उछाल
शनिवार को तमाम दफ्तरों में छुट्टी का दिन होने के चलते फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने बीते दिन के मुकाबले करीब 40 फीसदी का उछाल बॉक्स ऑफिस की कमाई में दर्ज किया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ शनिवार को करीब 16 करोड़ रुपये का कारोबार करती दिख रही है। फिल्म के अंतिम आंकड़े रविवार की दोपहर तक आने की उम्मीद है और तभी ये साफ हो सकेगा कि फिल्म ने भाषावार संस्करणों में अलग अलग कितनी कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की पहले तीन दिनों की कमाई अब तक करीब 46.15 करोड़ रुपये होती दिख रही है।
शनिवार को 40 फीसदी उछाल
शनिवार को तमाम दफ्तरों में छुट्टी का दिन होने के चलते फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने बीते दिन के मुकाबले करीब 36 फीसदी का उछाल बॉक्स ऑफिस की कमाई में दर्ज किया है। रविवार की दोपहर मिले आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने शनिवार को करीब 15.70 करोड़ रुपये का कुल नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने तीसरे दिन अंग्रेजी में 10.50 करोड़ रुपये, हिंदी में 4.5 करोड़ रुपये, तमिल में 40 लाख रुपये और तेलुगू में करीब 30 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म की पहले तीन दिनों की कमाई अब तक करीब 45.85 करोड़ रुपये हो चुकी है। हिंदी में फिल्म के पहले तीन दिन की कमाई 13 करोड़ रुपये रही।
रविवार की कमाई पर सबकी नजर
फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ की रविवार की कमाई 20 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद की जा रही है और इसके साथ ही फिल्म देश में अब तक रिलीज हुई सारी हॉलीवुड फिल्मों मे पहले वीकएंड की कमाई की लिस्ट में पांचवें स्थान पर अपना नाम दर्ज करा लेगी। इस स्थान पर अभी तक डिज्नी की फिल्म ‘द लॉयन किंग’ है जिसने साल 2019 में रिलीज के समय पहले वीकएंड में 54.75 करोड़ रुपये की कमाई की। कमाई का ये आंकड़ा फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ रविवार को आसानी से पार कर जाएगी।

कमेंट
कमेंट X