मार्वल स्टूडियोज के रचे काल्पनिक संसार मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की नई पेशकश फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। यह फिल्म इस यूनिवर्स की कहानी की 29वीं फिल्म है, जिसमें थॉर का हथौड़ा एक बार फिर अपना कमाल दिखा रहा है। दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' के साथ धूम मचाने के बाद मार्वल ने दर्शकों को फिर से प्रभावित किया है, जो कमाई के मामले में सफल साबित हो रही है। फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में थॉर की चौथी फिल्म है। इसके साथ ही एमसीयू के एवेंजर्स का यह इकलौता किरदार बन गाया है, जिसकी चार सोलो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पिछली तीनों फिल्मों के मुकाबले इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे साफ पता लगता है कि आगे भी एवेंजर्स के खेमे से इस सुपरहीरो की सोलो फिल्में रिलीज की जा सकती हैं। हालांकि, फिल्म का कलेक्शन इसी साल रिलीज हुई 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के मुकाबले थोड़ा कम रहा फिर भी, दर्शकों से 'थॉर 4' को मिलते रिस्पॉन्स को देखते हुए लगा रहा है कि यह फिल्म अपने बजट से ज्यादा कमाई कर लेगी। इतने रिकॉर्ड्स बनाने वाली यह फिल्म महंगे बजट के मामले में मार्वल की चौथे नंबर की फिल्म है, आइए जानते हैं कौन सी फिल्म कितने बजट में बनी है।
Thor Love and Thunder: मार्वल की हाई बजट फिल्मों में इस स्थान पर रही 'थॉर 4', जानें कितना चला थॉर के हथौड़े का जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतने करोड़ में बनी फिल्म
फिल्म रिलीज के बाद से ही क्रिस हेम्सवर्थ और नताली पोर्टमैन की अदाकारी से सजी इस फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म एमसीयू की चौथी स्टैंड-अलोन थॉर फिल्म है, जो 'थॉर रग्नारोक' की कहानी को आगे बढ़ाती है। इस फिल्म ने कई मायनों में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में थॉर जैसे महा शक्तिशाली सुपर हीरो की धारणा को बदल दिया है। जहां 'थॉर' के रूप में क्रिस की गिनती एमसीयू के सबसे मजाकिया और शक्तिशाली एवेंजर्स में होती रहती है, वहीं इस बार फिर उनको टक्कर देने के लिए टाइका वाइटीटी ने फिल्म में 'माइटी थॉर' को उतारा है। 'माइटी थॉर' और कोई नहीं बल्कि थॉर का प्यार यानी जेन फोस्टर है, इस किरदार के रूप में नताली पोर्टमैन ने एमसीयू में धमाकेदार वापसी दर्ज की है। सुपरहीरो किरदारों में जहां एक तरफ इन दोनों कलाकारों ने अपनी छाप छोड़ी है, वहीं विलेन के रूप ऑस्कर विजेता अभिनेता क्रिश्चियन बेल भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। ऐसे नामचीन कलाकारों से सजी इस कहानी को बनाने में मेकर्स ने करीब 135 मिलियन डॉलर खर्च किए, जो इसे मार्वल की हाई बजट फिल्मों में से एक बनाता है।
किस फिल्म से आगे है 'थॉर 4' का बजट
'एवेंजर्स: एंडगेम' के चार साल बाद एवेंजर थॉर की चौथी सोलो फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' बजट के मामले में मार्वल की लिस्ट में शामिल होने वाली फिल्म के साथ ही थॉर की सबसे महंगी एकल फिल्म भी बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्वल की टॉप 10 हाई बजट फिल्में अब तक कौन सी रही हैं और 'थॉर: लव एंड थंडर' इस लिस्ट में कहां पर आती है। चलिए जानते हैं...........
फिल्म का नाम
कितने बजट में बनी फिल्म (मिलियन डॉलर)
एवेंजर्स:एंडगेम
$400
एवेंजर्स: ऐज ऑफ अल्टरॉन
$365
एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर
$300
थॉर: लव एंड थंडर , कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर
$250
द अवेंजर्स
$225
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस, स्पाइडर मैन: नो वे होम, इटरनल्स, ब्लैक विडो, ब्लैक पैंथर, गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी 2, आयरन मैन 3
$200
आयरन मैन
$186
थॉर रैग्नारॉक
$180
कैप्टन मार्वल
$175
गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी, कैप्टन अमेरिका द विंटर सोल्जर, आयरन मैन 2
$170
ये तो बात हुई हाई बजट में बनी फिल्मों की लेकिन मार्वल यूनिवर्स की तीन ऐसी फिल्में हैं, जो इन फिल्मों के मुकाबले बहुत ही कम बजट में बनी हैं। इनमें साल 2015 और 2018 में आई मार्वल की 'आंटमैन' सीरीज की फिल्में हैं, जो कुल 130 मिलियन डॉलर के बजट में बनाई गई है।
कितनी कमाई कर चुकी है 'थॉर 4'
टाइका वाइटीटी निर्देशित इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 'थॉर: लव एंड थंडर' को रिलीज होते ही भारत में भी बम्पर ओपनिंग मिली थी, जिसके बाद फिल्म की में कमाई बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। हथौड़े वाले सुपरहीरो की इस फिल्म ने भारत में अभी तक कुल 72.70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने पहले वीकएंड पर पूरी दुनिया में 302 मिलियन डॉलर यानी करीब 2400 करोड़ रुपये कमाए हैं। पहले वीकएंड का ये कलेक्शन अब तक रिलीज हुई सभी सोलो थॉर फिल्मों में सबसे ज्यादा रहा है। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ के साथ-साथ नताली पोर्टमैन, क्रिश्चियन बेल और टेसा थॉम्पसन, क्रिस प्रैट, डेव बतिस्ता, रसेल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X