सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Wimbledon 2022 Photos: फाइनल में लगा सितारों का जमावड़ा, टॉम क्रूज से लेकर केट विंसलेट और एली गॉल्डिंग का ग्लैमरस अंदाज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Jul 2022 12:09 PM IST
सार

फाइनल मैच में हॉलीवुड के सितारों का भी जमावड़ा लगा। कई दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्री जोकोविच और किर्गियोस के बीच हुए जबरदस्त मैच को देखने पहुंचे थे। इनमें टॉम क्रूज से लेकर ऑस्कर जीत चुके रामी मलिक भी शामिल थे।

विज्ञापन
Wimbledon 2022 final photos: Andrew Garfield, Kate Winslet, Tom Hiddleston, Rami Malek, Jason Statham, Rose, Tom Cruise attend match; See pictures
टॉम क्रूज, जेसन स्टेथम भी मैच देखने पहुंचे थे - फोटो : सोशल मीडिया
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2022 का खिताब जीतकर 21वां ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने निक किर्गियोस को चार सेट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-3,6-4, 7-6 (7-3) से हरा दिया। हालांकि, जोकोविच अब भी सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम के मामले में स्पेन के राफेल नडाल से पीछे हैं। नडाल ने सेमीफाइनल में चोटिल होने की वजह से नाम वापस ले लिया था और किर्गियोस को वॉकओवर दिया था। 
Trending Videos
Wimbledon 2022 final photos: Andrew Garfield, Kate Winslet, Tom Hiddleston, Rami Malek, Jason Statham, Rose, Tom Cruise attend match; See pictures
टॉम हिडलस्टन - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल मैच में हॉलीवुड के सितारों का भी जमावड़ा लगा। कई दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्री जोकोविच और किर्गियोस के बीच हुए जबरदस्त मैच को देखने पहुंचे थे। इनमें टॉम क्रूज से लेकर ऑस्कर जीत चुके रामी मलिक भी शामिल थे। इन सभी ने मैच का जमकर लुत्फ उठाया और समय-समय पर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को चीयर करते भी दिखे। 

मार्वेल सीरीज में 'लोकी' के किरदार से प्रसिद्ध हुए दिग्गज अभिनेता टॉम हिडलस्टन भी मैच देखने पहुंचे थे। हिडलस्टन दर्शक दीर्घा में बैठे थे। वह नीली शर्ट और गहरे नीले रंग का ब्लेजर पहन रखा था। हाल, ही डिज्नी हॉटस्टार पर उनकी सीरीज लोकी आई थी, जो कि सुपरहिट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wimbledon 2022 final photos: Andrew Garfield, Kate Winslet, Tom Hiddleston, Rami Malek, Jason Statham, Rose, Tom Cruise attend match; See pictures
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को ट्विटर पर एक सोशल मीडिया यूजर ने टॉम क्रूज की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह एक प्रशंसक के साथ सेल्फी खिंचवा रहे थे। फाइनल मैच के लिए टॉम क्रूज ने सफेद शर्ट, नीली टाई और मैचिंग सूट और पैंट पहनी थी। तस्वीर के लिए मुस्कुराते हुए उन्होंने गोगल्स का इस्तेमाल किया। अभिनेता ने दर्शकों के बीच बैठकर मैच देखा।
Wimbledon 2022 final photos: Andrew Garfield, Kate Winslet, Tom Hiddleston, Rami Malek, Jason Statham, Rose, Tom Cruise attend match; See pictures
एंड्रयू गारफील्ड - फोटो : सोशल मीडिया
द अमेजिंग स्पाइडरमैन और हैकसॉ रिज जैसी फिल्मों से प्रसिद्ध हुए अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड ने भी मैच का आनंद लिया। गारफील्ड ने सफेद शर्ट के ऊपर बेज जैकेट पहनी थी। 
विज्ञापन
Wimbledon 2022 final photos: Andrew Garfield, Kate Winslet, Tom Hiddleston, Rami Malek, Jason Statham, Rose, Tom Cruise attend match; See pictures
जेसन स्टेथम और उनकी पत्नी रोजी - फोटो : सोशल मीडिया
फास्ट एंड फ्यूरियस और हॉब्स एंड शॉ फेम जेसन स्टेथम भी पत्नी रोजी हंटिग्टन के साथ विंबलडन 2022 फाइनल देखने पहुंचे थे। स्टेथम 2010 से मॉडल रोजी के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस जोड़ी ने जनवरी 2016 में अपनी सगाई की घोषणा की। उनके बेटे, जैक ऑस्कर का जन्म जून 2017 में हुआ था। वे बेवर्ली हिल्स, कैलिफॉर्निया में रहते हैं।

जेसन और रोजी एकसाथ बैठे थे। जेसन ने सफेद टी शर्ट और नीले रंग की ब्लेजर पहनी थी, वहीं रोजी ने सफेड ड्रेस पहनी थी। तस्वीर लेते वक्त जेसन और रोजी एकदूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed