सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Top Gun Maverick: टॉम क्रूज के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी 'टॉप गन मैवरिक', 50वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
Top Gun Maverick box office report: Tom Cruise blockbuster film top gun 50th film to gross 1 billion Dollar worldwide
'टॉप गन मैवरिक' - फोटो : social media

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने वैसे तो अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं लेकिन 'टॉप गन मैवरिक' उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म से उन्होंने 60 साल की उम्र में अपना लोहा मनवाया है और ये साबित कर दिया है कि उम्र महज एक नंबर है। सिनेमा के लिए क्रूज़ का जुनून "टॉप गन 2" में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, जिसे हॉलीवुड के इतिहास में अब तक के सबसे बेहतरीन सीक्वल में से एक के रूप में देखा गया है।

Trending Videos
Top Gun Maverick box office report: Tom Cruise blockbuster film top gun 50th film to gross 1 billion Dollar worldwide
टॉप गन मैवरिक - फोटो : social media

टॉप गन मैवरिक ने किया इतना कारोबार
टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन मैवरिक' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं, तो ऐसे में बता दें कि 'टॉप गन मैवरिक' ने दुनिया भर में 1.12 बिलियन डॉलर  कमाई की है और कलेक्शन के मामले में यह फिल्म एक बिलियन कमाने वाली 50वीं फिल्म है। इसके अलावा 'टॉप गन' 2022 की पहली बिलियन डॉलर की कमाई करने वाली और दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर पूरे कोविड -19 महामारी के दौरान दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बन गई है। वर्तमान में देखा जाए तो यह तक की 28 वीं सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Gun Maverick box office report: Tom Cruise blockbuster film top gun 50th film to gross 1 billion Dollar worldwide
टॉप गन मैवरिक, टाइटैनिक - फोटो : social media

ये थी पहली एक बिलियन कमाई करने वाली फिल्म
टाइटैनिक का नाम शायद ही कोई हो जो नहीं जानता होगा। मार्च 1998 में जेम्स कैमरून की टाइटैनिक दुनिया भर में पहली एक बिलियन डॉलर  की कमाई करने वाली थी और इस मील के पत्थर तक पहुंचने में इसे 74 दिन लगे थे। वहीं 'टॉप गन: मेवरिक' ने एक रिकॉर्ड और भी तोड़ दिया है, क्योंकि एक बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने में 'टॉप गन' को केवल 31 दिन लगे। हालांकि यह फिल्म  मार्वल स्टूडियोज का एवेंजर्स- एंडगेम, का रिकॉर्ड ब्रेक नहीं कर पाई है, क्योंकि इस फिल्म ने कलेक्शन का ये मुश्किल आंकड़ा महज पांच दिनों में पार कर लिया था।

Top Gun Maverick box office report: Tom Cruise blockbuster film top gun 50th film to gross 1 billion Dollar worldwide
'टॉप गन: मैवरिक' - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में सिर्फ हॉलीवुड का नाम
जहां 'टॉप गन 2' दुनिया भर में अब तक एक  बिलियन डॉलर  कमाई करने वाली 50 वीं फिल्म है तो वहीं टॉम हॉलैंड की "स्पाइडर-मैन- नो वे होम" यह उपलब्धि हासिल करने वाली 49वीं फिल्म थी, लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये हैं कि सभी 50 फिल्में हॉलीवुड से ही हैं। जिनमें डिज्नी स्टूडियो की 30 फिल्में शामिल हैं। वहीं अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली गैर-अंग्रेजी फिल्म "द बैटल एट लेक चांगजिन" 913 मिलियन डॉलर  है, जो एक चीनी फिल्म है।

विज्ञापन
Top Gun Maverick box office report: Tom Cruise blockbuster film top gun 50th film to gross 1 billion Dollar worldwide
'टॉप गन: मेवरिक - फोटो : instagram

जोसेफ कोसिन्स्की द्वारा निर्देशित 'टॉप गन मैवरिक' में टॉम क्रूज के अलावा माइल्स टेलर, जेनिफर कोनेली, मोनिका बारबारो, वाल किल्मर और जॉन हैम जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 1986 में आई 'टॉप गन' का सीक्वल है। बता दें कि फिल्म टॉप गन ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म 'टॉप गन 2'  में टॉम क्रूज कैप्टन मैवरिक मिशेल के किरदार में हैं और फिल्म के ज्यादातर स्टंट सीन टॉम क्रूज ने खुद ही किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed