फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Gun maverick Trailer: 'टॉप गन मेवरिक' का फ्लाइंग एक्शन देख हैरान हुए लोग, तीसरे ट्रेलर ने मचा दिया धमाल 

Wed, 30 Mar 2022 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 30 Mar 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
Tom Cruise film top gun maverick third trailer released
टॉप गन मेवरिक - फोटो : social media

हॉलीवुड इंडस्ट्री के नामचीन अभिनेताओं में से एक टॉम क्रूज के प्रशंसक उनको बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस साल उनकी दो धमाकेदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। टॉम की फिल्म 'टॉप गन मेवरिक' रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है, जिसको लेकर दुनिया भर में टॉम के फैन काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। उनकी उत्सुक्ता को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। गौरतलब है यह इस फिल्म का तीसरा ट्रेलर है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Tom Cruise film top gun maverick third trailer released
टॉप गन मेवरिक - फोटो : social media

टॉप गन की सीक्वल है 'टॉप गन मेवरिक'
'टॉप गन मेवरिक' टॉम क्रूज की साल 1986 में आई फिल्म 'टॉप गन' का सीक्वल है, जिसने अपनी रिलीज के समय इतिहास रचा था। यह फिल्म एक अमेरिकी पत्रिका में छपे लेख पर आधारित थी, जो अमेरिकी नौसेना के ट्रेनिंग प्रोग्राम 'स्ट्राइक फाइटर टैक्टिस इंस्ट्रक्टर प्रोग्राम' की जानकारी देने के लिए लिखा गया था। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की थी बल्कि इसने लोगों के दिलों में सेना में भर्ती होने का जज्बा भी जगा दिया था। 

 
 
Tom Cruise film top gun maverick third trailer released
टॉप गन मेवरिक - फोटो : social media

10 साल बाद की है कहानी 
अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में टॉम क्रूज एक बार फिर कैप्टन पीट मेवरिक मिशेल का किरदार निभाते नजर आएंगे। वह फिल्म में एक टेस्ट पायलट और इंस्ट्रक्टर की भूमिका को पर्दे पर उतारेंगे। ट्रेलर में टॉप गन से 10 साल आगे की कहानी को दिखाया गया है। इसमें हैरतअंगेज फ्लाइंग एक्शन देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर फिल्म के जोरदार डायरेक्शन का साफ पता लगाया जा सकता है। फिल्म में टॉम भरपूर एक्शन करते नजर आ रहे हैं, इसकी खास बात यह है कि ये एक्शन सीन टॉम ने खुद किए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tom Cruise film top gun maverick third trailer released
टॉप गन मेवरिक - फोटो : social media

ये है फिल्म की स्टार कास्ट 
964 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को भारत में ड्रिस्टीब्यूट करने की जिम्मेदारी 'वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स' को दी गई है। जो कोसिंस्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा वॉल किल्मर, जेनिफर कॉनेली, लुई पुलमैन, चार्ल्स पार्नेल, जय एलिस, जॉन हैम, माइल्स टेलर, एड हैरिस, बशीर सलाहुद्दीन और मोनिका बारबरो को अहम किरदार निभाते देखा जाएगा। यह फिल्म 27 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed