हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले एक्शन हीरो टॉम क्रूज दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। फिल्मी पर्दे पर एक से बढ़कर एक एक्शन सीक्वेंस करने वाले टॉम क्रूज की निजी जिंदगी किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रही है। सिनेमा के रंगीन पर्दे पर कई बेहतरीन अदाकाराओं के साथ इश्क फरमाने वाले टॉम क्रूज की असल जिंदगी में भी कई अभिनेत्रियां आई। लेकिन सिनेमा जगत के एक्शन हीरो की असल जिंदगी बेहद बेरंग रही है। टॉम क्रूज के नौ अफेयर्स रहे थे और अभिनेता ने तीन शादियां भी की थी, लेकिन आज भी वह अकेले हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको अभिनेता की दूसरी पत्नी ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस निकोल किडमैन और उनकी लव स्टोरी बताने जा रहे हैं। दोनों अगर आज साथ होते तो अपनी शादी की 32वीं सालगिरह मना रहे होते। तो इस खास मौके पर चलिए जानते हैं दोनों की पहली मुलाकात से लेकर बिछड़ने तक की कहानी..
Tom Cruise-Nicole: रील लाइफ में पति-पत्नी बन टॉम और निकोल ने यूं बसाया घर, महज दो दिन में अलग किए अपने रास्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे हुई पहली मुलाकात
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की जिंदगी में ऑस्कर विजेता अभिनेत्री निकोल किडमैन की एंट्री अभिनेता के अपनी पहली पत्नी मिमी रोजर्स से अलग होने के बाद हुई थी। टॉम क्रूज ने मिमि रोजर्स से शादी के तीन साल बाद तलाक ले लिया था, जिसके बाद साल 1990 में अभिनेता और निकोल किडमैन एक-दूसरे से मिले। दोनों फिल्म 'डेज ऑफ थंडर' के सेट पर एक-दूसरे से टकराए थे। जब टॉम निकोल से मिले थे, तब उन्हें नहीं पता था वह उनकी दूसरी पत्नी बनने वाली हैं। इस फिल्म में टॉम क्रूज और निकेल किडमैन ने कपल का किरदार निभाया था। 'डेज ऑफ थंडर' की शूटिंग खत्म होते-होते दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे।
Avatar The Way of Water Week 1: आज दो सौ करोड़ के पार हो जाएगी अवतार 2, टॉप 10 में पहुंची दूसरे नंबर पर
लवर्स से ऐसे बने पति-पत्नी
फिल्मी पर्दे पर लवर्स का किरदार निभाने वाले टॉम क्रूज और निकोल किडमैन फिल्म का अंत आते-आते एक-दूसरे से बेहिसाब प्यार करने लगे थे। साल 1990 में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई इस मुलाकात को दोनों ने साल के अंत तक जीवन भर का सफर बनाने का तय कर लिया था। टॉम और निकोल ने साल 1990 में 24 दिसंबर को शादी कर ली थी। टॉम का अपनी दूसरी पत्नी निकोल के साथ एक शानदार रिश्ता रहा। दोनों ने दो बच्चों इसाबेला और कॉनर को गोद भी लिया था। शादी के बंधन में बंधने के बाद निकोल और टॉम ने 1992 में इसाबेल नाम की एक बेटी को गोद लिया, वहीं 1994 में बेटे कॉनर को अडॉप्ट कर लिया था। दोनों का रिश्ता बहुत ही बेहतरीन ढंग से बढ़ रहा था।
OTT Debut 2023: नए साल में इन 10 सीरीज पर होगी सबकी नजर, डेब्यू करने जा रहे बड़े पर्दे के 11 नामचीन सितारे
अचानक लिया अलग होने का फैसला
अपने शादी के दौरान, टॉम और निकोल ने साल 1999 में 'आईज वाइड शट' नाम की एक और फिल्म में भी साथ काम किया था। दोनों अपने बच्चों और एक-दूसरे के साथ बेहतरीन जिंदगी बिता रहे थे। 11 साल तक चले इस रिश्ते ने उन्हें हॉलीवुड का सबसे पावरफुल कपल बना दिया था, लेकिन दोनों का साथ भी वक्त को मंजूर नहीं था। साल 2001 में दोनों ने अचानक से अपने अलग होने की खबर दुनिया को दी और दो दिन बाद कोर्ट में तलाक का मुकदमा दायर कर दिया था। साल 2001 में 8 अगस्त को टॉम क्रूज और निकोल ने अपनी राहें जुदा कर ली थीं।
Pathaan: ‘बेशरम रंग’ ही नहीं शाहरुख का ‘झूमे जो पठान’ भी है कॉपी? सोशल मीडिया यूजर्स ने ढूंढ निकाला सबूत