{"_id":"63163fe8e22a01202c17c807","slug":"tom-cruise-viral-video-upcoming-film-mission-impossible-dead-reckoning-part-one","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tom Cruise: सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर खतरनाक स्टंट करते नजर आए टॉम क्रूज, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Tom Cruise: सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर खतरनाक स्टंट करते नजर आए टॉम क्रूज, वीडियो हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
टॉम क्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड के मशहूर एक्टर टॉम क्रूज पूरी दुनिया में अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके टॉम खुद अपने स्टंट करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह अपने अकमिंग फिल्म के लिए भी कुछ ऐसा ही करते नजर आए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर रोंगटे खड़े कर देने वाला स्टंट करते दिख रहे हैं।
2 of 4
टॉम क्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि हवाई जहाज जमीन से काफी ऊंचाई पर उड़ रहा है। वहीं, एक्टर प्लेन पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पर कैमरे पर स्पीच देते हुए भी दिख रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो उनकी आगमी फिल्म मिशन इंपॉसिबलः डेड रिकॉनिंग पार्ट-1 का है। वीडियो में वह अपने स्टंट को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर टॉम का यह वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो पर महज कुछ ही समय में 42 लाख व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लगता है टॉम क्रूज का दिमाग खराब हो गया है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह आदमी लेजेंड है।' एक और यूजर ने लिखा, 'क्या उन्हें मरने से डर नहीं लगता।' इसके अलावा और भी यूजर उनके इस खतरनाक स्टंट पर हैरानी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कौलेटरल में टॉम क्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब टॉम ने इस तरह का कोई स्टंट किया है। इससे पहले भी वह अपनी फिल्मों में खतरनाक एक्शन करते दिख चुके हैं। कई बार इन स्टंट का उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा है। फिल्म के सीन करते वक्त कई बार वह गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।