{"_id":"5cc51874bdec22078534507c","slug":"woman-crying-while-watching-avengers-endgame-and-hospitalised-after-being-unable-to-breathing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'एवेंजर्स एंडगेम' को देख फूट-फूटकर रोई महिला, तबीयत खराब होने के बाद करवाना पड़ा एडमिट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'एवेंजर्स एंडगेम' को देख फूट-फूटकर रोई महिला, तबीयत खराब होने के बाद करवाना पड़ा एडमिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 28 Apr 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
avengers endgame
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' ने धमाल मचा रखा है। मार्वल स्टूडियो की ये 22वीं फिल्म है। दर्शक 'एवेंजर्स एंडगेम' का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वहीं इस फिल्म को देखने के बाद मार्वल स्टूडियो के कुछ फैंस न केवल भावुक हो रहे हैं बल्कि सिनेमाघर में बैठकर रो भी रहे हैं।
2 of 5
avengers endgame
- फोटो : social media
ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक चीनी महिला 'एवेंजर्स एंडगेम' को देखते-देखते भावुक हो गई और सिनेमाघर में ही फूट-फूटकर होने लगी। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार महिला की रोते हुए हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद उसको हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
3 of 5
The Avengers
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि चीनी महिला 'एवेंजर्स एंडगेम' में अपने पसंदीदा सितारों को मरता देख खुद पर काबू नहीं कर सकी और वो रोने लगी। खबरों की मानें तो वह हाइपरवेंटिलेशन सिंड्रोम जैसी बीमारी की शिकार थी। इस वजह से रोते समय उसको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके चलते उसको हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Avengers
- फोटो : twitter
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये पहला मामला नहीं है। अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैैं जब दर्शक 'एवेंजर्स एंडगेम' को देखते-देखते रोने लगे हैं। आपको बता दें कि मार्वल स्टूडियोज की इस फिल्म ने भारत में रिलीज के पहले ही दिन नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह फिल्म भारत में पहले दिन कारोबार के लिहाज से अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
5 of 5
Avengers series film
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो फिल्म के पहले दिन 50 करोड़ रुपए कमाने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन फिल्म ने इस आंकड़े को भी शुक्रवार को ही पार कर लिया। सिर्फ 2,845 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने अपने शोज के चलते ये कारोबार किया। तमाम सिनेमाघरों में शुक्रवार को फिल्म के पहले शो सुबह चार बजे से शुरू हुए जो रात दो से तीन बजे तक चलते रहे। लगातार चौबीस घंटे के शोज का भी एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में रिकॉर्ड बनाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।