अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन की अदाकारी वाली फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आज आठवें दिन ही फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है। लगभग 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की शुरूआत औसत रही। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में कुछ उछाल आया। बाकी दिनों फिल्म की कमाई घटती रही। आइए जानते हैं फिल्म ने 8वें दिन कितना कलेक्शन किया।
2 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
आठवें दिन का कलेक्शन
आठवें दिन की कमाई के शुरूआती आंकड़े आने लगे हैं। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक आठवें दिन 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके पहले दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में 127.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई रविवार को की थी, जो 32.5 करोड़ रुपये थी।
3 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म का टोटल कलेक्शन
'हाउसफुल 5' के टोटल कलेक्शन की बात करें तो अब तक फिल्म ने 132 करोड़ रुपये कमाए हैं। चूंकि फिल्म में भारी भरकम कास्ट है इसलिए फिल्म का बजट (250 करोड़) भी बहुत बड़ा है। लेकिन फिल्म की कमाई अभी से ही सिमट गई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म को अपना बजट निकालने में अभी बहुत पापड़ बेलने पड़ेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: Housefull 5 Day 7 Collection: एक हफ्ते में ‘हाउसफुल 5’ ने बटोरे इतने करोड़, जानिए अब तक का कुल कलेक्शन
4 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : यूट्यूब
निर्माताओं ने नहीं छोड़ी कोई कसर
फिल्म को मजेदार बनाने के लिए निर्माताओं ने हर कोशिश की है। इसमें जितने ज्यादा हो सकते थे, उतने ज्यादा स्टार्स लिए गए हैं। फिल्म में ग्लैमर, कॉमेडी, बड़े सेट और बेहतरीन लोकेशन दिखाई गई है। हालांकि यह सभी चीजें दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकाम हैं।
5 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
फिल्म में है भारी भरकम कास्ट
'हाउसफुल 5' का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म में भारी-भरकम कास्ट मौजूद है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज और जॉनी लीवर हैं।