फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Idol 13: इंडियन आइडल के विनर ऋषि सिंह ने जाहिर की दिलचस्प ख्वाहिश, बोले- शो में जज बनकर आना चाहता हूं

Mon, 03 Apr 2023 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 03 Apr 2023 10:25 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol 13 Winner Rishi Singh shares her wish to come back in this show again as a judge or contestant
ऋषि सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो  ‘इंडियन आइडल सीजन 13’ को ऋषि सिंह ने जीत लिया है। ऋषि ने फिनाले में सोनाक्षी कर, शिवम सिंह, चिराग कोटवाल, बिदिप्ता चक्रवर्ती और देवोस्मिता रॉय को पीछे छोड़ यह ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ऋषि शो की शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय हो गए थे, जिसके वजह से सोशल मीडिया पर पहले ही लोग दावा कर रहे थे कि वह शो में जरूर जीत हासिल करेंगे। अब हाल ही में, ऋषि ने इस बात का खुलासा किया है कि वह एक बार फिर इस शो में आना चाहते हैं।

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh shares her wish to come back in this show again as a judge or contestant
ऋषि सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, ‘इंडियन आइडल’ के ग्रैंड फिनाले में  ऋषि के अलावा देवोस्मिता रॉय दूसरे नंबर पर और चिराग तीसरे स्थान पर रहे।  ऋषि के फिनाले के आखिरी पड़ाव में लाइव वोटिंग के जरिए विजेता को चुना जाना था। इस राउंड में ऋषि को  ऑडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा वोट मिले थे। जीतने के बाद ऋषि को प्राइज मनी और एक चमचमाती कार भी मिली।

Ajay Devgn: 'बड़ी फिल्मों से क्यों टकरा रहे हो...', जब अनिल कपूर ने अजय देवगन को दी यह बड़ी सलाह

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh shares her wish to come back in this show again as a judge or contestant
ऋषि सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इस जीत के बाद ऋषि  को सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ रिकॉर्डिंग का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है। अपनी खुशी को जाहिर करते हुए और अपने अनुभव को साझा करते हुए ऋषि ने बताया कि जब उनका नाम विजेता के रूप में अनाउंस हुआ था तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। इस शो को जीतना उनके लिए किसी सपने के साकार होने से कम नहीं था।

Aryan-Ananya: भरी महफिल में आर्यन ने अनन्या को किया नजरअंदाज? जानिए सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 13 Winner Rishi Singh shares her wish to come back in this show again as a judge or contestant
ऋषि सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आगे ऋषि ने कहा, ‘इस शो से मेरा एक खास रिश्ता जुड़ गया है। इस शो ने मुझे एक अलग पहचान दी है। मैं इस शो में दोबारा आना चाहता हूं, लेकिन प्रतियोगी के रूप में नहीं बल्कि जज के रूप में। जब भी यह दिन मेरी जिंदगी में आएगा, उस दिन मुझे ऐसा लगेगा कि मैंने सच में जिंदगी में कोई मुकाम हासिल किया है। इसके अलावा ऋषि ने यह भी बताया कि जब वह शो का हिस्सा बने थे तो उनके दिमाग में यह था कि उन्हें आखिरी तक रहना है।’

Shahrukh Khan: फ्रांस के राजदूत ने 'पठान' संग खिंचवाई तस्वीर, फोटो शेयर कर लिखी यह बड़ी बात

विज्ञापन
Indian Idol 13 Winner Rishi Singh shares her wish to come back in this show again as a judge or contestant
ऋषि सिंह - फोटो : social media

आपको बता दें कि ऋषि यूपी के अयोध्या के रहने वाले हैं। उनका पूरा नाम ऋषि राज सिंह है।  ऋषि की शुरुआती शिक्षा कैंब्रियन स्कूल से हुई है। शिक्षा हासिल करने के बाद वह फिलहाल देहरादून के हिमगिरी जी विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। सिंगिंग के अलावा उन्हें गाने लिखने का भी शौक है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed