सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

The Perfect Couple teaser: ईशान खट्टर ने दिखाई अपनी हॉलीवुड डेब्यू की झलक, निकोल किडमैन की सीरीज में आएंगे नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 13 Jul 2024 11:43 AM IST
सार

ईशान खट्टर  'द परफेक्ट कपल' सीरीज से हॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। हाल में ही इसका पहला टीजर जारी किया गया, जिससे अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित हैं। अभिनेता अपनी इस आगामी सीरीज से एक बार फिर फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Ishaan Khatter shared teaser of his Hollywood debut The Perfect Couple starring Nicole Kidman Liev Schreiber
ईशान खट्टर-निकोल किडमैन - फोटो : इंस्टाग्राम

ईशान खट्टर की गिनती हिंदी सिनेमा के प्रतिभाशाली और उभरते कलाकारों में होती है। वह बतौर मुख्य अभिनेता पहली बार फिल्म 'धड़क' में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उनकी काफी सराहना हुई थी। अब एक बड़ी छलांग मारते हुए वह जल्द ही हॉलीवुड सीरीज में नजर आएंगे। वह 'द परफेक्ट कपल' सीरीज से हॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। हाल में ही इसका पहला टीजर जारी किया गया, जिससे अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित हैं। अभिनेता अपनी इस आगामी सीरीज से एक बार फिर फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। 

Trending Videos
Ishaan Khatter shared teaser of his Hollywood debut The Perfect Couple starring Nicole Kidman Liev Schreiber
'द परफेक्ट कपल' सीरीज टीजर से ली गई वीडियो ग्रैब - फोटो : नेटफ्लिक्स यूट्यूब

ईशान ने सीरीज में अपने किरदार की एक झलक साझा की है, जिसमें वह शॉवर लेते दिख रहे हैं। इस टीजर वीडियों में एक शादी-शुदा कपल दिखाई देता है, जिसे निकोल किडमैन और लिव श्रेइबर ने निभाया है। ये कपल अपने शादी को लेकर चर्चा करते नजर आते हैं। इसके बाद चीजें तेजी से बदल जाती हैं, जब उनके आवास पर एक लाश पाई जाती है। इस सीरीज में ईशान के अलावा निकोल किडमैन, लिव श्रेइबर, डकोटा फैनिंग और मेघन फाह आदि कलाकार भी नजर आने वाले हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)


Safira Disaster Day 01: पहले दिन ही फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’, काम नहीं आए सिफारिश के सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishaan Khatter shared teaser of his Hollywood debut The Perfect Couple starring Nicole Kidman Liev Schreiber
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @ishaankhatter

अभिनेता द्वारा 'द परफेक्ट कपल' का टीजर वीडियो साझा करने के बाद से ही उन्हें लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनके फैंस समेत फिल्म जगत की कई शख्सियतों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता के पिता ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शाबाशी देते हुए लिखा, "वाह।" जोया अख्तर ने लिखा, "वाह, टीजर काफी अच्छा दिख रहा है।" इनके अलावा अभिनेता की फिल्म पिप्पा में उनकी सह-कलाकार रहीं अभिनेत्री सोनी राजदान ने लिखा, "वाह, इसके लिए अब इंतजार नहीं कर सकती।" इसके साथ ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड चांदनी बैंज ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "क्या टीजर है।"
विदाई लुक में दिखा राधिका मर्चेंट का खूबसूरत अंदाज, तस्वीरें हुईं वायरल

Ishaan Khatter shared teaser of his Hollywood debut The Perfect Couple starring Nicole Kidman Liev Schreiber
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @ishaankhatter

बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान ईशान खट्टर ने अपनी इस भूमिका को लेकर बातचीत की थी। उन्होंने कहा था, "यह एक दिलचस्प भूमिका है और एक भारतीय तथा दक्षिण एशियाई अभिनेता के लिए यह मुश्किल से मिलने वाली भूमिका है।" इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा था कि उन्हें आशा है कि यह कलाकारों के लिए और नए अवसर लाएगा और यह हमारे तथा उनके दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव होगा। बताते चलें कि सुजैन बियर द्वारा निर्देशित इस सीरीज में छह एपिसोड्स होंगे। यह सीरीज 5 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। 
Kalki 2898 AD: दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये की कमाई के करीब 'कल्कि 2898 एडी', इस मामले में बनाया नया रिकॉर्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed