बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान भारत से लेकर विदेशों तक लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों की बहुत बड़ी तादाद है, लेकिन अभिनेता को 23 साल की अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं वह अभिनेत्री कौन हैं?
Jannat Zubair: 23 साल की अभिनेत्री ने कर दिया ये कारनामा, इस मामले में शाहरुख खान को पछाड़ा
Jannat Zubair: अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर जन्नत जुबैर ने शाहरुख खान को पीछे छोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर उनसे अधिक फॉलोअर्स बना लिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस अभिनेत्री ने किंग खान को छोड़ा पीछे
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जन्नत जुबैर की बढ़ती लोकप्रियता डिजिटल क्रिएटर्स के बढ़ते प्रभाव को दिखाती है।
यह खबर भी पढ़ें: Megha Chakraborty-Sahil Phull Wedding: शादी के बंधन में बंधें मेघा और साहिल, एक दूजे की आंखों में खोए कपल
शाहरुख खान से कितना आगे हैं जन्नत?
इंस्टाग्राम पर जहां शाहरुख खान के 47.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, जन्नत के 49.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अभिनेत्री शाहरुख से 2 मिलियन अधिक फॉलोअर्स से आगे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Movies Box Office: साल 2025 की खराब शुरुआत! रिलीज हुई फिल्मों के लिए मुश्किल लग रही 100 करोड़ तक की भी राह
कौन हैं जन्नत जुबैर?
जन्नत एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'फुलवा' और 'तू आशिकी' जैसे शो में एक बाल कलाकार के रूप में की । अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर उनके कंटेंट के लिए पसंद किया जाता है। वह 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी दिखाई दीं। जन्नत जुबैर को आखिरी बार 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' के पहले सीजन में देखा गया था।
इस फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं जन्नत
अभिनेत्री जन्नत जुबैर बॉलीवुड फिल्म में भी अभिनय कर चुकी हैं। वह रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ में काम कर चुकी हैं। फिल्म में उन्होंने स्टूडेंट का किरदार निभाया है।