साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माता पहले ही इस फिल्म का टीजर जारी कर चुके हैं, जिसमें सूर्या और बॉबी देओल का दमदार अंदाज देखने को मिला था। वहीं अब ऐसा लगता है कि जल्द ही निर्माता फिल्म की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा सकते हैं।
Kanguva: 'कंगुवा' की रिलीज की तारीख से पर्दा उठाने को तैयार निर्माता! इस सुपरस्टार के जन्मदिन पर होगा बड़ा एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर 'कंगुवा' को लेकर नई खबर है कि निर्माता फिल्म के रिलीज डेट का टीजर वीडियो जारी करने की योजना बना रहे हैं और यह वीडियो मुख्य कलाकार के 49वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कंगुवा' का रिलीज डेट टीजर 23 जुलाई, 2024 को सूर्या के 49वें जन्मदिन के खास मौके पर अपनी भव्य रिलीज के लिए तैयार है। आगामी टीजर आधिकारिक तौर पर शिवा निर्देशित फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करेगा।
हालांकि, परियोजना के करीबी सूत्रों ने दावा किया है कि पीरियड फैंटसी एक्शन फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने की योजना है। कहा जा रहा है कि दीवाली के अवसर पर यह फिल्म अक्तूबर 2024 के अंतिम सप्ताह तक रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज होने वाले कंगुवा टीजर में प्रत्येक उद्योग के सबसे बड़े सितारे की आवाज होगी। उम्मीद है कि रजनीकांत, मोहनलाल, चिरंजीवी, यश और शाहरुख खान अपनी-अपनी भाषाओं में सूर्या के लंबे समय से प्रतीक्षित टीजर के लिए कथावाचक बनेंगे।
हालांकि, इनमें से किसी भी रिपोर्ट की अभी तक निर्माताओं द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस पर एक बड़ी घोषणा बहुत जल्द होने की उम्मीद है। इस फिल्म के जरिए बॉबी देओल अपना साउथ डेब्यू कर रहे हैं। आखिरी बार उन्हें रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में देखा गया था, जिसमें उन्हें उनकी अदाकारी के लिए सराहा गया। वहीं इस फिल्म में सूर्या कंगुवा उर्फ कंगा की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं बॉबी देओल फिल्म में उधिरन के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 भाषाओं में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सूर्या भी एक से ज्यादा भूमिकाओं में नजर आएंगे।
निर्देशक सिरुथाई शिवा की 'कंगुवा' एक महत्वाकांक्षी फैंटसी एक्शन है फिल्म है, जिसे कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये से अधिक के भारी बजट पर तैयार किया गया है। फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, मारीमुथु, दीपा वेंकट, रवि राघवेंद्र और केएस रविकुमार सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे।