फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kishore Twitter: कांतारा एक्टर किशोर कुमार ने बताई ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने की वजह, बोले- बस अपने...

Thu, 05 Jan 2023 12:36 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 05 Jan 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kantara actor Kishore clarifies after some reports says that his twitter account suspended for violation
किशोर - फोटो : social media
कांतारा और पोन्नियिन सेलवन: 1 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रह चुकें एक्टर किशोर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, किशोर अक्सर ही अपने ट्विटर अकाउंट पर देश के कुछ अहम मुद्दों को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद करते रहते हैं, जिसके चलते किशोर हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते है। किशोर ने अब इस बात का खुलासा किया है कि उनका ट्विटर अकाउंट क्यों सस्पेंड कर दिया गया था।

 
Kantara actor Kishore clarifies after some reports says that his twitter account suspended for violation
किशोर - फोटो : social media
किशोर कुमार का ट्विटर अकाउंट एक्टर किशोर के नाम से है, जिसे सर्च करने पर अकाउंट सस्पेंड लिखा आता है। साथ में नीचे लिखा है कि ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने के लिए इस अकाउंट को सस्पेंड किया गया है, लेकिन किसी को भी यह नहीं पता कि किशोन ने कब और किस मामले में नियमों का उल्लंघन किया है। फैंस भी इसी सवाल का जवाब मांग रहे हैं। अब किशोर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें ट्विटर के साथ अपने ईमेल के स्क्रीनशॉट साझा किया।
 
Kantara actor Kishore clarifies after some reports says that his twitter account suspended for violation
किशोर - फोटो : social media
किशोर के इस स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि उन्होंने अपनी ईमेल आईडी बदलने के लिए ट्विटर से अनुरोध किया था। उन्होंने ट्विटर के ईमेल का स्क्रीनशॉट साझा किया। इसमें लिखा था, 'नमस्कार, हमें आपके खाते के संबंध में आपकी अपील प्राप्त हुई है। कृपया इस संदेश का उत्तर दें और कंफर्म करें कि आपके पास इस ईमेल आइडी तक पहुंच है।' इसमें यह भी कहा गया है, 'एक बार जब हम आपका कंफर्मेशन प्राप्त कर लेते हैं,जितनी जल्दी हो सके हम आपको जवाब देंगे।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kantara actor Kishore clarifies after some reports says that his twitter account suspended for violation
किशोर - फोटो : social media
इसे शेयर करते हुए किशोर ने इंस्टाग्राम पर कन्नड़ और अंग्रेजी में अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'बस अपने ट्विटर अकाउंट के सस्पेंड के बारे में अनावश्यक गलतफहमियों से बचने के लिए यह पोस्ट किया गया है। मेरे किसी भी पोस्ट के कारण मेरा ट्विटर अकाउंट सस्पेंड नहीं किया गया था। मुझे पता चला है कि ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि 20 दिसंबर, 2022 को मेरा अकाउंट हैक करने की कोशिश की गई थी। सभी को उनकी चिंता के लिए धन्यवाद।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed