{"_id":"63b5bcff62d9c348066d2111","slug":"bhojpuri-actress-rani-chatterjee-get-angry-after-saying-actress-to-get-marry-with-pawan-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rani Chatterjee: पवन सिंह से शादी करने के सवालों पर फूटा रानी चटर्जी का गुस्सा, कहा- एक मयान...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rani Chatterjee: पवन सिंह से शादी करने के सवालों पर फूटा रानी चटर्जी का गुस्सा, कहा- एक मयान...
भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस में से एक रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रानी कभी अपने फैन्स को निराश नहीं करती हैं। उनका मजाकिया अंदाज या फिर खुलकर अपनी बात रखने का तरीका फैंस को बेहद पसंद आता है। हाल ही में रानी ने अपने फैन्स संग सोशल मीडिया पर कुछ बातचीत की। इसमें उन्होंने फैन्स के हर सवालों के जवाब दिए।
2 of 4
रानी चटर्जी
- फोटो : social media
इस बातचीत के दौरान एक यूजर ने पहले तो रानी चटर्जी से कहा कि बताओ मैम आप शादी कब कर रहे हो, आपकी उम्र निकल रही है, आप बूढ़ी हो गई हैं। इसपर रानी ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा कि बूढ़ी को लड़का कहां मिलता है, तुम्हारी नजर में कोई लड़का हो तो बताना। इससे साफ जाहिर होता है कि रानी अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हैं।
3 of 4
रानी चटर्जी
- फोटो : social media
रानी का यह रिप्लाई पढ़कर एक और यूजर ने अपनी राय देते हुए लिखा, 'मैम, पवन सिंह सर से शादी कर लीजिए, मेरी नजर में तो वही किंग ऑफ भोजपुरी हैं।' रानी ने यूजर की इस राय पर हंसते हुए रिएक्ट किया और लिखा, 'बहुत ही मजेदार, एक मयान में दो तलवार नहीं रह सकतीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रानी चटर्जी
- फोटो : social media
आपको बता दें कि रानी और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के बीच कई बार बहस देखने को मिली है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए भद्दे कॉमेंट्स किए और उनकी कुछ वल्गर तस्वीरें भी शेयर कीं, वह भी उनकी मर्जी के खिलाफ इस मामले में रानी का भी नाम सामने आया था, जिसके बाद रानी का कहना था कि उन्हें इस अश्लील कॉन्ट्रोवर्सी में ढ़केलने की कोशिश न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।