फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda: गोविंदा के डॉक्टर का आया बयान, तीन से चार महीने तक अभिनेता करेंगे आराम, पैरों पर वजन नहीं डाल सकते

Tue, 01 Oct 2024 02:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 01 Oct 2024 02:30 PM IST
विज्ञापन
Kashmera Shah wife of Govinda nephew comedian Krushna Abhishek Deepak Sawant Reached at hospital
कश्मीरा शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता गोविंदा मंगलवार की सुबह दुर्घटनावश गोली लगने से घायल हो गए थे।  गोविंदा ने बाद में एक बयान जारी कर अपने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और वह अपने प्रशंसकों के स्नेह और भगवान के आशीर्वाद से ठीक हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोविंदा के भतीजे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा, अभिनेता के बारे में खबर वायरल होने के बाद अस्पताल पहुंचने वाली पहली लोगों में से थीं। इसके अलावा अभिनेता से मिलने के लिए विनय आनंद और दीपक सावंत भी अस्पताल पहुंचे हैं। विनय आनंद ने अभिनेता का हेल्थ अपडेट भी साझा किया है।


 

Kashmera Shah wife of Govinda nephew comedian Krushna Abhishek Deepak Sawant Reached at hospital
कश्मीरा शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा, अभिनेता के बारे में खबर वायरल होने के बाद अस्पताल पहुंचने वाली पहली लोगों में से थीं। उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया और सीधे अपने 'चीची मामा' से मिलने अस्पताल के अंदर चली गईं। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें राजनेता दीपक सावंत भी अस्पताल में गोविंदा से मिलने के लिए पहुंचे हैं।

Kashmera Shah wife of Govinda nephew comedian Krushna Abhishek Deepak Sawant Reached at hospital
विनय आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गोविंदा से अस्पताल में मिलने के बाद विनय आनंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप लोग प्रार्थना करें कि वह जल्द ही फिर से स्वस्थ हो जाए। अभी वह होश में हैं और परिवार के साथ हैं, उनके पैर पर रिवाल्वर गिरा है और इसी वजह से फायर हुआ है। उनका ऑपरेशन हो गया और आप सभी लोग प्रार्थना करें। यब खबर सुनकर मेरी अपनी तबीयत खराब हो गई है और मुझसे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmera Shah wife of Govinda nephew comedian Krushna Abhishek Deepak Sawant Reached at hospital
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

बताया जा रहा है कि सुबह 4:45 बजे कोलकाता के लिए रवाना होने से पहले अभिनेता अपनी बंदूक की जांच कर रहे थे। कथित तौर पर रिवॉल्वर अलमारी में रखते समय उनके हाथ से छूटकर फर्श पर गिर गई और उससे गोली चल गई। गोविंदा के भाई ने मीडिया को कहा, "सुबह जब हम इनको लेकर अस्पताल लेकर आए थे तो काफी खूब बह गया था, लेकिन डॉक्टर ने तुरंत ऑपरेट किया और अब वह स्वस्थ हैं। अगर वह पूरी तरह ठीक हो जाते हैं तो हम उन्हें आज शाम को घर भी ले जाएंगे। उन्हें घुटने के नीचे गोली लगी थी। मैं उनके चाहने वाले फैंस और प्रशंकों को दिल से धन्यावाद दूंगा।"

गोविंदा के डॉक्टर का आया बयान

गोविंदा के डॉक्टर रमेश अग्रवाल ने कहा, लगभग पांच बजे वह मेरे पास आए थे। हम छह बजे उन्हें ऑपरेशन के लिए लेकर गए। लगभग एक-डेढ़ घंटे लगे हमें बुलेट निकालने में। गोली जाकर हड्डी में अटक गई थी। गोली को लेकर पुलिस वेरिफिकेशन कर रही है। उनकी दवा चालू रहेगी, उन्हें तीन से चार महीने तक रेस्ट करना पड़ेगा और अभी वह पांव में ज्यादा वजन नहीं डाल सकते हैं। 

Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ छुट्टियां मना रही हैं कियारा, पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को दिखाया लुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed