सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu: 'अगले साल तक हमारा राष्ट्रगान सीखकर रील बनाना होगा', तापसी पन्नू ने पति से की यह खास रिक्वेस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 16 Aug 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Khel Khel mein Actress Taapsee Pannu Requests Mathias Boe To Make Reel On Indian National Anthem
तापसी पन्नू, मेथियास बो - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee, @mathias.boe

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'खेल खेल में' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक महीने में अभिनेत्री की दो फिल्में रिलीज हुई हैं। इसके अलावा अभिनेत्री अपनी निजी लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में, तापसी ने अपने पति और बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से एक खास रिक्वेस्ट की है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Trending Videos
Khel Khel mein Actress Taapsee Pannu Requests Mathias Boe To Make Reel On Indian National Anthem
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee

स्वतंत्रता दिवस पर तापसी पन्नू ने अपने पति और बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो के लिए एक मजेदार अनुरोध किया है। हाल ही में, मैथियास बो ने डेनमार्क में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ पोज देकर भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। सोशळ मीडिया पर हर कोई उनकी खूब प्रशंसा कर रहा है। मैथियास बो का यह पोस्ट उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आया है। लोगों ने जमकर तारीफ की है कि विदेश की धरती पर भी मैथियास ने तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khel Khel mein Actress Taapsee Pannu Requests Mathias Boe To Make Reel On Indian National Anthem
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee

तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने पति, डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से एक मजेदार रिक्वेस्ट की है। तापसी ने पति से कहा, "अब अगले स्वतंत्रता दिवस तक, आपको हमारा राष्ट्रगान गाते हुए एक रील बनाना होगा।" तापसी के इस कमेंट की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे यह कपल बहुत पसंद है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैथियास सभी को बहुत सम्मान करते हैं।' एक और यूजर ने तापसी और मैथियास को 'मजेदार कपल' का भी टैग दे दिया।

Khel Khel mein Actress Taapsee Pannu Requests Mathias Boe To Make Reel On Indian National Anthem
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee

बता दें कि 9 अगस्त को तापसी की फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' रिलीज हुई थी। वही, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनकी दूसरी फिल्म 'खेल खेल में' रिलीज हुई है। इस फिल्म में तापसी के अलावा फरदीन खान, वाणी कपूर, एमी विर्क और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed