सब्सक्राइब करें

Met Gala 2026: क्या है मेट गाला 2026 की थीम, दीपिका-प्रियंका समेत कौन भारतीय सेलेब्स होंगे शामिल? जानिए सबकुछ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sun, 03 May 2026 07:45 AM IST
सार

78th Met Gala 2026: हर बार की तरह इस बार फिर मेट गाला लौट रहा है। जानिए इस बार मेट गाला में क्या है नया और कौन भारतीय सेलेब्स इस बार रेड कार्पेट पर बिखेरेंगे अपना जलवा…

विज्ञापन
Met Gala 2026 Theme Date Timing And Indian Celebs Come At Red Carpet Deepika Padukone Karan Johar Priyanka
मेट गाला में भारतीय सेलेब्स का जलवा - फोटो : अमर उजाला

फैशन की सबसे बड़ी शाम और सबसे बड़े फैशन शो मेट गाला में शिरकत करना हर सेलेब्रिटी के लिए एक उपलब्धि की बात होती है। हर साल की तरह इस बार भी मेट गाला वापस आ रहा है। मई के पहले सोमवार यानी 4 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में एक बार फिर से मेट गाला की महफिल सजने वाली है। दुनिया भर की मशहूर हस्तियां और डिजाइनर अपनी थीम के अलग-अलग पोशाकों में नजर आएंगे। जानते हैं मेट गाला की इस बार की थीम के बारे में। साथ ही भारत की ओर से इस बार कौन-कौन सेलेब्स मेट गाला की रेड कार्पेट पर करेंगे शिरकत और भारत में कब, कहां और कैसे देख पाएंगे मेट गाला का लाइव प्रसारण?

क्या है इस बार मेट गाला की थीम?
मेट गाला में हर साल अलग थीम होती है। मेट गाला 2026 की थीम 'कॉस्ट्यूम आर्ट' चुनी गई है, जो कला और पहनावे के मेल को दर्शाती है। वहीं मेहमानों के लिए 'फैशन इज आर्ट' ड्रेस कोड रखा गया है। इस बार रेड कार्पेट पर कपड़ों के जरिए ऐसी क्रिएटिविटी देखने को मिलेगी, जो किसी पेंटिंग या किसी आर्ट से कम नहीं होगी।

Trending Videos
Met Gala 2026 Theme Date Timing And Indian Celebs Come At Red Carpet Deepika Padukone Karan Johar Priyanka
मेट गाला - फोटो : इंस्टाग्राम

कब और कहां देख सकेंगे मेट गाला इवेंट?
मेट गाला 2026 का रेड कार्पेट सोमवार 4 मई को शाम 6 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन भारत में आप मेट गाला को मंगलवार 5 मई को सुबह 3:30 बजे भारतीय समय के अनुसार देख सकेंगे। इसे पीकॉक, हुलु+लाइव टीवी और डायरेक्ट टीवी जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। जबकि भारतीय दर्शक मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट को वोग के यूट्यूब चैनल पर 5 मई को सुबह 3:30 बजे से लाइव देख सकते हैं।

कौन करता है मेट गाला की थीम का चयन?
मेट गाला का आयोजन और इसकी अध्यक्षता वोग मैगजीन की एडिटर-इन-चीफ एना विंटोर साल 1995 से कर रही हैं। आमतौर पर इसका आयोजन हर साल मई के पहले सोमवार को किया जाता है। इस बार भी इसका आयोजन इसी दिन पर किया जा रहा है। वहीं मेट गाला की थीम का चयन भी एना विंटोर ही करती हैं। साथ ही मेहमानों का चयन भी एना विंटोर और उनकी टीम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Met Gala 2026 Theme Date Timing And Indian Celebs Come At Red Carpet Deepika Padukone Karan Johar Priyanka
बियॉन्से, निकोल किडमैन और वीनस विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया

ये दिग्गज होंगे इस बार के सह-अध्यक्ष
इस साल के सह-अध्यक्ष (को-चेयरपर्सन) संगीत, फिल्म और खेल सहित अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां होंगी। सह-अध्यक्ष ग्रैमी पुरस्कार विजेता और रिकॉर्ड तोड़ने वाली गायिका बियॉन्से, अकादमी पुरस्कार विजेता निकोल किडमैन और टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी वीनस विलियम्स हैं।

सह-अध्यक्ष इवेंट की योजना बनाने और उसकी देखरेख करने में मदद करते हैं। वे थीम का चयन करने, ड्रेस कोड निर्धारित करने और गेस्ट की लिस्ट तैयार करने के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। वे कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में भी योगदान देते हैं।

Met Gala 2026 Theme Date Timing And Indian Celebs Come At Red Carpet Deepika Padukone Karan Johar Priyanka
किम कार्दशियां, टेलर स्विफ्ट और जेंडाया - फोटो : सोशल मीडिया

ये हस्तियां करेंगी शिरकत
हर साल की तरह इस बार भी मेट गाला में दुनियाभर की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। इनमें वीनस विलियम्स, निकोल किडमैन, सबरीना कारपेंटर, टेलर स्विफ्ट, बियॉन्से, किम कार्दशियन सहित रिहाना, जेंडाया, हैली बीबर, कॉनर स्टोरी, हडसन विलियम्स और सारा पिजन जैसी हस्तियां भी शिरकत करेंगी। बीटीएस के प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि के-पॉप ग्रुप भी इस बार मेट गाला में अपना डेब्यू करेगा। इस आयोजन के अध्यक्ष और मुख्य प्रायोजक जेफ और लॉरेन सांचेज बेजोस भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
Met Gala 2026 Theme Date Timing And Indian Celebs Come At Red Carpet Deepika Padukone Karan Johar Priyanka
दीपिका-रणवीर और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर करेंगे डेब्यू! दीपिका-रणवीर भी होंगे शामिल
हर बार की तरह फैंस को इस बार भी भारतीय स्टार्स को इस बड़े फैशन इवेंट में देखने का इंतजार है। अब तक सामने आ रहीं खबरों के मुताबिक, इस बार भारत की ओर से दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा जैसे दिग्गज मेट गाला में शिरकत करते नजर आ सकते हैं।

वहीं निर्माता-निर्देशक करण जौहर के भी 2026 में मेट गाला में अपना डेब्यू करने की उम्मीद है। इसके अलावा ईशा अंबानी, नताशा पूनावाला और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखा सकते हैं। वहीं कई रिपोर्ट्स में चर्चाएं आलिया भट्ट के नाम की भी चल रही हैं। अगर ये दिग्गज पहुंचते हैं, तो इस बार भारतीय दर्शकों के लिए मेट गाला में काफी कुछ रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed