{"_id":"6468793999ef6a989d037369","slug":"mohanlal-birthday-special-know-unknown-facts-about-actors-life-career-and-net-worth-2023-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mohanlal: फिल्मों में आने से पहले रेसलर थे साउथ सुपरस्टार मोहनलाल, लेफ्टिनेंट कर्नल का संभाला था पदभार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mohanlal: फिल्मों में आने से पहले रेसलर थे साउथ सुपरस्टार मोहनलाल, लेफ्टिनेंट कर्नल का संभाला था पदभार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 21 May 2023 10:03 AM IST
फिल्म इंडस्ट्री में आना हर अभिनय प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। इस इंडस्ट्री में आने के लिए कई लोगों को काफी संघर्षों से होकर गुजरना पड़ता है। आज हम साउथ के एक ऐसे ही सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए अभिनय की दुनिया में आना काफी मुश्किलों से भरा था। हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार मोहनलाल की, जो साउथ के मल्टीटैलेंट अभिनेता हैं। तो चलिए जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
Trending Videos
2 of 5
मोहनलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहनलाल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता का जन्म 21 मई 1960 को केरल के एलनथूर में हुआ था। मोहनलाल साउथ के अमिताभ बच्चन कहे जाते हैं। साउथ में उनकी फैन फॉलोइंग उतनी ही तगड़ी है, जितनी बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की है। अभिनेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1980 में आई फिल्म 'मंजिल विरिंजा पूक्कल' से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मोहनलाल
- फोटो : Social media
मोहनलाल एक मंझे हुए एक्टर होने के साथ-साथ शानदार प्रोड्यूसर, सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। यह बात बहुत ही कम लोग ये बात जानते हैं कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले एक रेसलर थे। आपको बता दें कि मोहनलाल ने फिल्मों में आने से पहले साल 1977-78 में केरल स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप की ट्रॉफी भी जीती थी। ऐसा माना जाता है कि अगर अभिनेता फिल्मों का रुख नहीं करते तो जरूर एक रेसलर होते।
4 of 5
मोहनलाल
- फोटो : Instagram
बात करें मोहनलाल के नेटवर्थ की तो अभिनेता आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की कुल संपत्ति 365 करोड़ रुपए के आस-पास है। यही नहीं, एक समय ऐसा था, जब मोहनलाल की हर फिल्में 15 दिन में रिलीज हुआ करती थीं। साल 1983 में उन्होंने 25 से अधिक फीचर फिल्मों में काम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
मोहनलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अभिनेता मोहनलाल को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। मोहनलाल की हर फिल्मों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। उनके अभिनय से लेकर उनके लुक्स तक सभी चीजें उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। यही नहीं, साल 2009 में भारतीय सेना ने मोहनलाल को लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।