सब्सक्राइब करें

Aparna Sud: ‘जुबली’ की प्रोडक्शन डिजाइनर अपर्णा की संघर्ष यात्रा, बोलीं, नई दुनिया रचने का आनंद ही कुछ और है

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 20 May 2023 12:01 PM IST
विज्ञापन
Know About Aparshakti Khurana Jubilee Production designer Aparna Sud struggle story
अपर्णा सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कभी इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना करियर बनाने शिमला से मुंबई पहुंची अपर्णा सूद की गिनती अब हिंदी सिनेमा के दिग्गज प्रोडक्शन डिजाइनर्स में होती है। सिनेमा में प्रोडक्शन डिजाइनर एक ऐसा तकनीशियन होता है जो निर्देशक की कल्पना के अनुसार नई दुनिया रचता है। हाल के दिनों में रिलीज वेब सीरीज में ‘जुबली’ एक ऐसी सीरीज रही है जिसकी दुनिया बहुत आकर्षक है। इस सीरीज के सेट्स, इसके कलर पैलेट और इसकी डिजाइनिंग के प्रेरणा स्रोतों पर प्रोडक्शन डिजाइनर अपर्णा सूद से ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल की एक्सक्लूसिव मुलाकात।

Trending Videos
Know About Aparshakti Khurana Jubilee Production designer Aparna Sud struggle story
जुबली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज ‘जुबली’ के कालखंड को रचने के लिए आपकी पहली प्रेरणा क्या रही?

ये कहानी जैसे ही मेरे पास आई तो मेरा सबसे पहले ध्यान फिल्म 'कागज के फूल' पर गया। सीरीज की निर्देशन टीम ने भी हमको संदर्भ के लिए यही फिल्म सुझाई। इसके बाद उस कालखंड में जितनी भी फिल्में देश-विदेश में बनी, वे सारी हमारी टीम ने देखीं और समझा कि हमें रचना क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know About Aparshakti Khurana Jubilee Production designer Aparna Sud struggle story
जुबली सेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस सीरीज में जो कुछ भी दिखता है, जाहिर सी बात है कि वह अब कहीं मौजूद नहीं है। गिनती की जाए तो तकरीबन कितने सेट हैं पूरी सीरीज में?
पूरी सीरीज में छोटे, बड़े सब मिलकर तकरीबन 50 सेट हैं। एकदम सही गिनती तो मुझे भी अब याद नहीं है लेकिन 50 के करीब सेट रहे हैं। दो तीन लोकेशन हमने दिल्ली जाकर शूट की और सीरीज में स्टेशन के जितने दृश्य हैं, वे सब श्रीलंका में फिल्माए गए क्योंकि भाप वाला रेलवे इंजन हमें वहां पर आसानी से मिल रहा था।

Know About Aparshakti Khurana Jubilee Production designer Aparna Sud struggle story
अपर्णा सूद - फोटो : सोशल मीडिया

शहरों और उनकी इमारतों को दिखाने में इस सीरीज में एक खास शैली का प्रयोग खूब हुआ है, इसके लिए किस तरह का शोध किया गया?
ये शैली उस समय की है जब मुंबई को लोग बॉम्बे के नाम से जानते थे और यहां 1929 के आसपास आर्ट डेकोर नामक स्थापत्य कला का बाहुल्य रहा। अब भी माटुंगा, दादर के आगे की आप पुरानी इमारतें देखेंगे तो वे सब आर्ट डेकोर बिल्डिंग हैं। मेरे हिसाब से मयामी के बाद मुंबई दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जहां आर्ट डेकोर शैली की इमारतें हैं। रॉय टॉकीज का लोगो, इसके दरवाजों के हैंडल, गेट सब आर्ट डेकोर शैली के ही हैं।

विज्ञापन
Know About Aparshakti Khurana Jubilee Production designer Aparna Sud struggle story
जुबली सेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तो इतने विशालकाय सेट बनाने के लिए आपको मुंबई में जगह कहां मिली?
मुंबई में हमने बोरीवली में एक खाली मैदान तलाश किया। काफी बड़ी जगह थी और वहीं हमने इस सीरीज के सेट बनाए। हम लोगों को पुराना बंबई, रॉय टॉकीज और लखनऊ सब एक ही जगह बसाना था तो तलाशने पर हमको ऐसी एक जगह मिल गई। एक नई दुनिया रचने का आनंद ही कुछ और है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed