सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   web series Raakh actress dvyaa sharma share photos with co stars ali fazal

वेब सीरीज ‘राख’ से कैसे बदली दिव्या शर्मा की जिंदगी? तस्वीरों के जरिए दिखाई खास झलक; करण जौहर ने की तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 16 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Raakh Web Series Dvyaa Sharma: वेब सीरीज ‘राख’ दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स को भी पसंद आ रही है। इस सीरीज में दिव्या ने सुमन का किरदार निभाया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

web series Raakh actress dvyaa sharma share photos with co stars ali fazal
वेब सीरीज राख - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘राख’ में दिव्या शर्मा ने सुमन की भूमिका निभाई है। इस सीरीज में अली फजल मुख्य भूमिका में नजर आए। 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित इस सीरीज से दिव्या की जिंदगी में काफी बदलाव आए हैं। जिसकी खास झलक उन्होंने तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर की है।

दिव्या ने आज इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिससे साफ पता चल रहा है कि सीरीज 'राख' ने उनकी जिंदगी कितनी बदल दी है। इस तस्वीर में दिव्या 'मिर्जापुर' फेम श्वेता त्रिपाठी उर्फ गोलू के साथ बेहद खुश दिख रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने वेब सीरीज का एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ करण जौहर ने दिव्या की तारीफ की है। करण ने लिखा, ' दिव्या शर्मा, आप बहुत बढ़िया हैं।' 
 

विज्ञापन

इस तस्वीर में दिव्या के साथ फिल्म 'राख' की पूरी टीम के सदस्य पोज देते नजर आ रहे हैं। इस सीरीज में अली फजल और सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिका में हैं। वहीं आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा और विवान शर्मा भी वेब सीरीज में खास भूमिका निभाई है।

वेब सीरीज 'राख' का निर्देशन ‘परी’ और ‘पाताल लोक’ जैसी डार्क दुनिया रच चुके प्रोसित रॉय ने किया है। यह सीरीज 12 जून से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है। 

इस तस्वीर में दिव्या सीरीज 'राख' के पोस्टर के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। इससे पहले दिव्या ‘ग्राम चिकित्सालय’ में जुही के किरदार में नजर आईं थीं। 

सीरीज में सुमन को एक 16 साल की मासूम लेकिन समझदार लड़की के रूप में दिखाया गया है, जो अपने भाई के साथ घर से निकलती है और फिर दोनों लापता हो जाते हैं।
 

सीरीज 'राख' में दिव्या शर्मा के अभिनय की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस किरदार में दिव्या काफी नेचुरल और प्रभावशाली नजर आईं, जो उन्हें खास बनाती है।
 

‘ग्राम चिकित्सालय’ में दिव्या ने जुही का किरदार निभाया है। ये वेब सीरीज भी अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इस शो के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। 


यह भी पढ़ें: करिश्मा तन्ना और स्मृति ईरानी का रीयूनियन, प्रेग्नेंसी के बीच पुरानी सह-कलाकार से मिलीं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed