सब्सक्राइब करें

250 करोड़ के करीब पहुंची साउथ फिल्म ‘पेद्दी’, जानें 12वें दिन वरुण की फिल्म ‘है जवानी…’ ने कितना कमाया?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 16 Jun 2026 09:50 PM IST
सार

Box Office Collection: वीकएंड के बाद के कुछ दिन नई फिल्मों के लिए किसी अग्निपरीक्षा को पार करने जैसे होते हैं। दरअसल, वीकएंड के बाद अधिकतर फिल्मों की कमाई में गिरावट आती है। जानिए, मंगलवार को ‘है जवानी तो इश्क होना है’, और ‘पेद्दी’ जैसी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Ram Charan Movie Peddi Day 13 Vs Varun Dhawan Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 12 Tuesday Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने अपनी कॉमेडी के जरिए दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की। वहीं एक्शन ड्रामा से भी साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ का भी रिलीज के 13वें दिन भी जलवा बरकरार है। जानिए, मंगलवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। कौन ज्यादा कलेक्शन कर सका है। 

Ram Charan Movie Peddi Day 13 Vs Varun Dhawan Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 12 Tuesday Collection
फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ 250 करोड़ के करीब पहुंची 
इन दिनों सिनेमाघरों में रामचरण की तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ जमकर कमाई कर रही है। इसने रिलीज के 13वें दिन 2.71 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 12वें दिन 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 222.81 करोड़ रुपये पार हो चुका है। यह फिल्म वीकएंड तक 250 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। 
बुची बाबू सना ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, इसमें रामचरण और जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आए हैं।  

Ram Charan Movie Peddi Day 13 Vs Varun Dhawan Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 12 Tuesday Collection
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का एक सीन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 12वें दिन कितना कमाया? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 12वें दिन 1.08 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 11वें दिन 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई भी 47.23 करोड़ रुपये हो चुकी है। अब तक यह फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है। 
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया है, इसमें वरुण धवन लीड रोल में हैं। फिल्म में मनीष पॉल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे एक्टर्स भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan Movie Peddi Day 13 Vs Varun Dhawan Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 12 Tuesday Collection
फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

इस हॉरर फिल्म से मिल रही है टक्कर 
इन दिनों एक बॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ भी दर्शकों को पसंद आ रही है। इसने रिलीज के पांचवें दिन 1.43 करोड रुपये कमाए हैं। देखा जाए तो यह फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से ज्यादा कमाई कर रही है। लेकिन ‘पेद्दी’ से कलेक्शन में पीछे है। 
इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया है, इसमें मिमोह चक्रवर्ती लीड रोल में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed