{"_id":"6a316a0b5616fe6e990fd6c4","slug":"haunted-3d-echoes-of-the-past-box-office-collection-day-5-tuesday-starring-mahaakshay-chakraborty-2026-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या दर्शकों को पसंद आ रहा ‘हॉन्टेड 3डी’ का खौफनाक अंदाज? जानें 5वें दिन मंगलवार का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या दर्शकों को पसंद आ रहा ‘हॉन्टेड 3डी’ का खौफनाक अंदाज? जानें 5वें दिन मंगलवार का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:57 PM IST
सार
Haunted 3D Echoes of The Past Day 5 Collection: फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए, आज इस रिलीज ने पांचवें दिन कितने का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। लेकिन हॉरर फिल्म की बात करें तो वह सिर्फ विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3डी’ है। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे पांच दिन हो गए हैं। जानिए आज इस हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है।
2 of 5
'हॉन्टेड 3डी'
- फोटो : X
‘हॉन्टेड 3डी’ का अब तक का कलेक्शन
इस हॉरर फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो पहले दिन के मुकाबले ज्यादा रहा। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 3.60 करोड़ रुपये की कमाई की। इस हॉरर फिल्म ने पहले सोमवार को 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं आज पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
3 of 5
हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम- @thevikrambhatt
‘हॉन्टेड 3डी’ का 5वें दिन का कलेक्शन
मिमोह चक्रतर्वी और चेतना पांडे की इस हॉरर फिल्म ने आज पहले मंगलवार को पांचवें दिन 1.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 12.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हॉन्टेड 3डी
- फोटो : सोशल मीडिया
'हॉन्टेड 3डी' की कहानी और कलाकार
'हॉन्टेड 3डी' एक ऐसे आदमी की कहानी है, जो एक सुनसान जगह पर बनी पुरानी हवेली में रहने आता है। वहां उसके साथ अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं, जिनका कनेक्शन भूत-प्रेत और उसके बीते अतीत से होता है। इस फिल्म में डर के साथ-साथ एक प्यारी सी लव स्टोरी भी दिखाई गई है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, मनवीर चौधरी और श्रुति प्रकाश शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' और 'हॉन्टेड 3डी'
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला
'हॉन्टेड 3डी - इकोज ऑफ द पास्ट' के साथ दो और फिल्में ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज हुई थीं। कमाई के आंकड़ों के मुताबिक, ‘भारत भाग्य विधाता’ ने आज 39 लाख रुपये कमाए और ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 1.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इन दोनों फिल्मों के मुकाबले सोमवार को ‘हॉन्टेड 3डी’ ने सबसे ज्यादा कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर आगे रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।