सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anupam kher share special video with mother dulari and brother raju before visiting simla

अपनी जिंदगी के 59 साल शिमला में बिताए, अब दो साल बाद वापस जाएंगी दुलारी'; अनुपम ने शेयर किया खास वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर अनुपम के फैंस बेहद खुश हैं।

anupam kher share special video with mother dulari and brother raju before visiting simla
अनुपम खेर-दुलारी खेर और राजू खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अनुपम खेर ने आज अपनी मां दुलारी और भाई राजू के साथ एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दरअसल, अनुपम की मां दुलारी आज शिमला गई हैं, लेकिन जाने से पहले उन्होंने अनुपम से खास मुलाकात की। जिसका वीडियो अनुपम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अनुपम ने शेयर किया मां के साथ वीडियो
अनुपम ने इंस्टाग्राम पर मां दुलारी और भाई राजू के साथ एक खास वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'आज पूरे दो साल बाद मां वापस शिमला जा रही हैं। एयरपोर्ट जाने से पहले वो मेरे भाई राजू के साथ मुझसे मिलने आईं।'

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)




अनुपम ने आगे लिखा, 'शिमला जाने को लेकर मां इतनी खुश और उत्साहित हैं, मानो कोई रानी अपने राज्य में लौट रही हो। फर्क बस इतना है कि इस बार उनके साथ कोई बड़ी सेना नहीं, बल्कि सिर्फ मेरे भाई राजू हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में बिताए 59 साल
अनुपम ने आगे लिखा, 'मां ने अपनी जिंदगी के 59 साल शिमला में बिताए हैं। वहां की गलियां उन्हें अच्छी तरह जानती हैं और वहां पहुंचते ही मां का अंदाज बिल्कुल बदल जाता है। अचानक उनके चलने के तरीके में एक अलग ही रौब आ जाता है। आखिर अपनी जमीन और अपने घर में वो सिर्फ एक मां नहीं, बल्कि पूरे घर की मालकिन हैं।'

विज्ञापन

'शिमला की वादियां आपका इंतजार कर रहीं'
अनुपम ने आगे लिखा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले कुछ दिन शिमला में उनके लिए पुरानी यादों, कहानियों और ढेरों खुशियों से भरे होंगे। वहीं दूसरी तरफ, मेरे भाई राजू के लिए यह समय मां के हुक्म मानने और उनके काम करने में बीतेगा।'

अनुपम ने आगे लिखा, 'मां, आपको इतना खुश देखकर मेरा दिल भी खुश हो जाता है। शिमला की वादियां आपका इंतजार कर रही हैं। वहां के हर पल का मजा लीजिए। आप सचमुच बहुत कमाल हैं। सच तो यह है कि दुनिया की सभी माएं कमाल ही होती हैं।'

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपने शानदार अभिनय करियर में 540 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में वह 'तन्वी द ग्रेट' में नजर आए। उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है, जिसे कान फिल्म फेस्टिवल में भी काफी सराहना मिली थी। अनुपम फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे। यह कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'खोसला का घोसला' का सीक्वल है। 


यह भी पढ़ें: वेब सीरीज ‘राख’ से कैसे बदली दिव्या शर्मा की जिंदगी? तस्वीरों के जरिए दिखाई खास झलक; करण जौहर ने की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed