साउथ फिल्म ‘दृढ़म’ के मेकर्स पर लगा बड़ा आरोप, आईपीएस ऑफिसर की पोस्ट ने मचाया हड़कंप; जानिए क्या है मामला?
South Movie Dridam Controversy: इन दिनों ओटीटी पर एक दक्षिण भारतीय फिल्म ‘दृढ़म’ चर्चा में है। इस फिल्म की कहानी के दर्शक कायल हो गए हैं। अब इस फिल्म के मेकर्स पर एक आईपीएस ऑफिसर ने बड़ा इल्जाम लगा दिया है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेन निगम की फिल्म 'दृढ़म' की तारीफों के बीच एक कंट्रोवर्सी भी खड़ी हो गई है। एक आईपीएस अधिकारी और लेखिका श्रीलेखा आर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फिल्म के मेकर्स पर कहानी चुराने का आरोप लगाया है।
आईपीएस ऑफिसर ने दिए अपने पक्ष में सबूत
फिल्म ‘दृढ़म’ एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक केस को लेकर पुलिस की छानबीन दिखाई गई है। एक फेसबुक पोस्ट के जरिए आईपीएस ऑफिसर, लेखिका श्रीलेखा ने दावा किया कि फिल्म की कहानी उनकी शॉर्ट स्टोरी 'करिनकुडी पुलिस स्टेशन' से काफी मिलती-जुलती है। उनका कहना है कि यह कहानी लगभग 15 साल पहले 'मातृभूमि वीकली' में छपी थी।
यूट्यूब पर ऑडियो नैरेशन भी अपलोड है
श्रीलेखा के मुताबिक उन्होंने अपनी लिखी कहानी का ऑडियो नैरेशन पांच साल पहले यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया था। लेखिका का आरोप है कि मार्टिन जोसेफ डायरेक्टेड फिल्म उनकी कहानी पर आधारित लगती है। बता दें कि ‘दृढ़म’ की कहानी में एक यंग पुलिस ऑफिसर है, उसकी पोस्टिंग एक दूर-दराज के इलाके में होती है, जहां पर उसे हत्याओं की गुत्थी सुलझाने होती है।
थिएटर के बाद ओटीटी पर भी धमाल
फिल्म ‘दृढ़म’ 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब यह ओटीटी पर भी रिलीज होने के बाद चर्चा में है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर फैंस रिव्यू दे रहे हैं। इसी बीच फिल्म के मेकर्स पर कहानी पर चोरी का आरोप भी लग गया है।