बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jr NTR: 10 साल छोटी लड़की से शादी करने पर कानूनी पचड़े में फंसे थे जूनियर एनटीआर, कुछ ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 20 May 2023 11:16 AM IST
विज्ञापन
Jr NTR Birthday special Know Unknown Facts About Actors Love Story with Lakshmi Pranathi
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता जूनियर एनटीआर अपने शानदार अभिनय और डायलॉग को लेकर जाने जाते हैं। जूनियर एनटीआर का पूरा नाम  जूनियर एनटी रामा राव है। फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ के ऑस्कर जीतने के बाद अभिनेता ने अपनी लोकप्रियता का झंडा पूरी दुनिया में बुलंद किया हुआ है। आज अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानते हैं  जूनियर एनटीआर की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Trending Videos
Jr NTR Birthday special Know Unknown Facts About Actors Love Story with Lakshmi Pranathi
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

 जूनियर एनटीआर का जन्म 20 मई 1983 को हैदराबाद में हुआ था। वह अभिनेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे एनटी रामाराव के पोते हैं। यह बात काफी कम लोग जानते होंगे, लेकिन जूनियर एनटीआर का असली नाम 'तारक' है। अभिनेता के दादा ने उनकी पहली फिल्म का निर्देशन किया था, उस वक्त उनका नाम 'तारक' था, लेकिन फिल्म के रिलीज से पहले ही लोग उन्हें जूनियर एनटीआर बुलाने लगे और बाद में अभिनेता इसी नाम से मशहूर भी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jr NTR Birthday special Know Unknown Facts About Actors Love Story with Lakshmi Pranathi
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता का नाम वैसे तो कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन समीरा रेड्डी के साथ उनके अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, दोनों में से किसी ने मीडिया में कभी खुलकर अपने रिश्ते के कबूल नहीं किया। आखिर में अभिनेता ने अरेंज मैरिज का रास्ता चुना और अपने से दस साल छोटी लड़की से शादी की। जूनियर एनटीआर ने लक्ष्मी प्रणती से शादी की, जो प्रसिद्ध तेलुगु समाचार चैनल "स्टूडियो एन" के मालिक हैं।

 

Jr NTR Birthday special Know Unknown Facts About Actors Love Story with Lakshmi Pranathi
जूनियर एनटीआर - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता लक्ष्मी प्रणती से उस वक्त शादी करना चाहते थे, जब वह महज 17 साल की थीं। इसके लिए उनपर  चाइल्ड मैरिज एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कराया गया। इस वजह से अभिनेता ने एक साल का इंतजार किया और जब लक्ष्मी 18 साल की हो गईं तो उनसे शादी कर ली। जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी के दो बेटे भी हैं।

विज्ञापन
Jr NTR Birthday special Know Unknown Facts About Actors Love Story with Lakshmi Pranathi
रामचरण ,जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अभिनय के अलावा जूनियर एनटीआर ट्रेंड डांसर भी हैं। अभिनेता ने  कुचिपुड़ी डांस सीखा है। वह टॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ अच्छे डांसर के तौर पर भी पहचाने जाते हैं। हाल ही में, अभिनेता ने फिल्म आरआरआर में अपने गाने ‘नाटू-नाटू’ के लिए ऑस्कर भी जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed