{"_id":"6467775d8ea15710650846ea","slug":"chris-gayle-become-singer-know-when-cricketer-first-music-video-will-be-released-2023-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chris Gayle: क्रिस गेल अब लगाने जा रहे सुरों के छक्के, जानिए कब रिलीज होगा उनका पहला म्यूजिक वीडियो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chris Gayle: क्रिस गेल अब लगाने जा रहे सुरों के छक्के, जानिए कब रिलीज होगा उनका पहला म्यूजिक वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 19 May 2023 06:49 PM IST
सार
क्रिकेट की पिच पर चौके छक्के की बौछार लगा चुके वेस्ट इंडीज के मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल अब संगीत की क्रीज पर अपना पहला मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं। क्रिस गेल जल्द ही एक म्यूजिक एल्बम में गाना गाने जा रहे हैं।
क्रिकेट की पिच पर चौके छक्के की बौछार लगा चुके वेस्ट इंडीज के मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल अब संगीत की क्रीज पर अपना पहला मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं। क्रिस गेल जल्द ही एक म्यूजिक एल्बम में गाना गाने जा रहे हैं। और इस एलबम में क्रिस गेल के जोड़ीदार हैं गायक व संगीतकार आर्को प्रावो मुखर्जी।
Trending Videos
2 of 4
ओह फातिमा
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस गेल ने इस एल्बम में आर्को के साथ रैप गाया है। म्यूजिक एल्बम के बारे में क्रिस गेल कहते हैं, 'भारत और आईपीएल के साथ मेरा कार्यकाल हमेशा यादगार रहा है और अब मेरा संगीत और गायन के लिए स्वाभाविक प्रेम 'ओह फातिमा' के जरिए पूरा होने जा रहा है।' म्यूजिक एल्बम 'ओह फातिमा' के गायक -संगीतकार आर्को प्रावो मुखर्जी को म्यूजिक इंडस्ट्री में आर्को के नाम से जाना जाता है। आर्को ने कहा, 'हमारा उद्देश्य भारतीय संगीत उद्योग को एक वैश्विक मंच पर ले जाना है। 'ओह फातिमा' उसी का एक अवतार है। क्रिस गेल एक वैश्विक आइकन हैं। उनका व्यक्तित्व क्रिकेट की पिच और उनके संगीत में प्रतिध्वनित होता है।'
एल्बम 'ओह फातिमा' के म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर रामजी गुलाटी है। 22 मई को रिलीज होने जा रहे इस अलबम के बारे में रामजी गुलाटी कहते हैं, 'एलबम ‘ओह फातिमा' एक जोशीला गीत है। क्रिस गेल के इस म्यूजिक वीडियो में आने से यह एक अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक वीडियो बनने जा रहा है। यह एक ऐसा गाना है जो हर पार्टी में लूप पर बजाया जाएगा।'
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल और अर्को प्रावो मुखर्जी के म्यूजिक एल्बम 'ओ फातिमा' का टीजर लांच हो चुका है। आर्को प्रावो मुखर्जी ने महेश भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' के जरिए हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बतौर संगीतकार और गीतकार के रूप में की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।