सब्सक्राइब करें

Web Series: विवादों की शिकार हुईं ये वेब सीरीज, जानें धमाल मचाने कब आ रहा है इनका अगला पार्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 19 May 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
These Webseries Caused  A Lot Controversy From Patal Lok to Ashram
वेबसीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा के बदलते दौर में दर्शक अब फिल्मों से ज्यादा ओटीटी की तरफ प्रवास कर रहे हैं। ओटीटी की लोकप्रियता का श्रेय बहुत हद तक कोरोना महामारी को भी जाता है, क्योंकि इस बीमारी ने लोगों को अपने घरों तक सीमित कर दिया, जिसके बाद लोग अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप में ही मनोरंजन के साधन ढूंढने लगे। दर्शकों की इस खोज को ओटीटी ने ही पूरा किया। आज के इस लेख में हम आपको ओटीटी के कुछ ऐसे वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपने कंटेंट की वजह से बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ा। ऐसे में मेकर्स को इसके अगले सीजन लाने के लिए काफी सोच विचार करना पड़ रहा है। तो चलिए जानते हैं उन वेब सीरीज के बारे में।

Trending Videos
These Webseries Caused  A Lot Controversy From Patal Lok to Ashram
पाताल लोक - फोटो : सोशल मीडिया

पाताल लोक
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित वेब सीरीज तांडव को फैंस का तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन सीरीज के रिलीज होने के बाद इसकी खूब आलोचना की गई। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। अब तक मेकर्स ने इसके अगले सीजन की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Webseries Caused  A Lot Controversy From Patal Lok to Ashram
तांडव - फोटो : सोशल मीडिया

तांडव
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान स्टारर तांडव साल 2022 में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले ही इस सीरीज को काफी विरोध झेलना पड़ा था। बायकॉट ट्रेंड को देखते हुए इस सीरीज के कुछ सीन्स में बदलाव किए गए थे। हालांकि, सीरीज को रिलीज के बाद भी काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। अभी तक वेब सीरीज का अगला पार्ट नहीं आया है।

These Webseries Caused  A Lot Controversy From Patal Lok to Ashram
लीला - फोटो : सोशल मीडिया

लीला
हुमा कुरैशी की वेब सीरीज लीला को भी काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज पर हिंदू फोबिक होने के इल्जाम भी लगाए गए थे। इसके अगले सीजन को लेकर भी अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, फैंस ने इस सीरीज को काफी सराहा था।



 
विज्ञापन
These Webseries Caused  A Lot Controversy From Patal Lok to Ashram
आश्रम - फोटो : सोशल मीडिया

आश्रम
अभिनेता बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम रिलीज होते ही काफी हिट साबित हुई थी। यूं तो इस सीरीज के कई सीजन आ चुके हैं, लेकिन इस सीरीज का भी खूब विरोध किया गया था। हिंदू संगठनों ने इसे सनातन धर्म के खिलाफ बताया था। दर्शक अब इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed