सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: 'मैं उस आदमी को ढूंढ रहा हूं जिसने फिरंगी देखी है', कपिल शर्मा ने उड़ाया अपनी ही फिल्म का मजाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 May 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Takes a Dig At Himself Says He Is Looking For Somebody Who Watched film Firangi in the show
कपिल शर्मा - फोटो : social media

कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में लोगों को खूब हंसाया जाता है। इस शो के द्वारा कपिल शर्मा दर्शकों को हंसी और ठहाकों का जबरदस्त डोज देते हैं। इस शो में आए सेलेब्स से भी कपिल जमकर मजे लेते हैं और मस्ती करते हैं। अब इस बार कपिल के शो में साउथ स्टार बेलमकोंडा श्रीनिवास अपनी फिल्म छत्रपति को प्रमोट करते नजर आएंगे।

Trending Videos
Kapil Sharma Takes a Dig At Himself Says He Is Looking For Somebody Who Watched film Firangi in the show
कपिल शर्मा - फोटो : social media

‘द कपिल शर्मा’ शो अपने कॉमेडी के साथ-साथ सेलेब्स गेस्ट के लिए भी मशहूर है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सेलेब्स तक कपिल के शो में अपनी फिल्मों को प्रमोट करने लिए आते हैं और शो में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाते हैं। कपिल भी अपने गेस्ट का मनोरंजन करने में पीछे नहीं हटते हैं। अपनी जबरदस्त कॉमेडी के दम पर कपिल भी उन्हें हंसा कर लोट पोट कर देते हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Takes a Dig At Himself Says He Is Looking For Somebody Who Watched film Firangi in the show
कपिल शर्मा - फोटो : social media

‘द कपिल शर्मा’ शो के मेकर्स ने अपने आगामी एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें बेलमकोंडा श्रीनिवास, नुसरत भरुचा और भाग्यश्री अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म  छत्रपति के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे। प्रोमो रिलीज होते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा। इस प्रोमो की खास बात यह है कि इस बार कपिल किसी और का नहीं बल्कि अपनी ही फिल्म का मजाक उड़ाते नजर आते हैं।

Johnny Depp: जॉनी डेप को नहीं है हॉलीवुड की जरूरत, बोले- 'बायकॉट होने से भी नहीं पड़ता फर्क'

Kapil Sharma Takes a Dig At Himself Says He Is Looking For Somebody Who Watched film Firangi in the show
कपिल शर्मा - फोटो : social media

हालिया रिलीज प्रोमो में कपिल अभिनेता श्रीनिवास से उनकी पसंदीदा हिंदी फिल्मों के बारे में पूछते हैं। इसका जवाब देते हुए अभिनेता कहते हैं कि उन्हें ‘दिल चाहता है’ और ‘रंग दे बसंती पसंद’ फिल्म काफी पसंद है। इसपर रिएक्ट करते हुए कपिल कहते हैं सब लोग अच्छी अच्छी ही फिल्में क्यों देखते हैं। आगे वह अभिनेता से सवाल करते हैं कि क्या आपने कभी  फिरंगी नहीं देखी। 

Sanya Malhotra: 'जवान' में SRK संग काम करने पर उत्साहित हैं सान्या मल्होत्रा, बोलीं- यह मेरी ड्रीम फिल्म

 

विज्ञापन
Kapil Sharma Takes a Dig At Himself Says He Is Looking For Somebody Who Watched film Firangi in the show
कपिल शर्मा - फोटो : social media

इस सवाल के जवाब में अभिनेता चुप रहते हैं। आगे कपिल कहते हैं कि मैं उस आदमी को ढूंढ़ रहा हूं, जिसमें यह फिल्म देखी है। कपिल के इतना कहते ही वहां  की ऑडियंस जोर जोर से हंसने लगती है। कपिल का यह अंदाज उनके फैंस को हमेशा भा जाता है कि वह लोगों के साथ-साथ खुद पर भी हंसना जानते हैं। आपको बता दें कि कपिल की फिल्म  ‘फिरंगी’ साल 2020 में रिलीज हुई थी। कपिल ने इस फिल्म का जोरों शोरों से प्रमोशन भी किया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में कामयाब नहीं रही। कपिल के खाते में एक फ्लॉप फिल्म आई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed